फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News Protest in Rajgarh against attack on Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad demand Z security

Rajgarh: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले का राजगढ़ में विरोध, ज्ञापन सौंपकर जेड सुरक्षा देने की मांग

Fri, 30 Jun 2023 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 07:47 PM IST
सार

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के देवबंद में अज्ञात हमलावरों के द्वारा आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें उन्हें चोट आई थी। इसके विरोध में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में लोगों ने ज्ञापन सौंपकर जेड श्रेणी सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
Rajgarh News Protest in Rajgarh against attack on Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad demand Z security
ज्ञापन सौंपकर जेड सुरक्षा देने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले से आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यलय पहुंचे। देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जैसा की विदित है कि 28 जून को सहारनपुर जिले के देवबंद में मनुवादी सोच रखने वाले कुछ अज्ञात हमलावरों ने आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आजाद पर सुनियोजित जानलेवा हमला किया है। जो बेहद गंभीर और दुखदाई मुद्दा है।

विज्ञापन


भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद द्वारा पूर्व में कई बार अपनी सुरक्षा और जान के खतरे के संबंध में सहारनपुर एसएसपी और डीजीपी पुलिस लखनऊ व मुख्यमंत्री महोदय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अवगत करवा चुके थे। परंतु शासन-प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को जानबूझकर गंभीरता से नहीं लिया, जो बहुत ही निराशाजनक है।
विज्ञापन


शासन-प्रशासन की शिथिलता के कारण ही यह घटना घटित हुई है। शासन-प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण ही प्रदेश में ऐसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आजाद बहुजन समाज के लोकप्रिय नेता हैं, जिसमें बहुजन समाज के लाखों लोगों की आस्था और विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कारण समाज के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। भीम आर्मी लगातार आदरणीय चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करती रही है। इस मांग पत्र के माध्यम से हम प्रार्थीगण आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि मामले की गंभीरता को समझते हुए मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए। 


मामले में दोषी अभियुक्तों को तुरंत गिरफ्तारी करते हुए सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। दोषियों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाए।  चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को पुख्ता करते हुए उन्हें स्पेशल जेड सुरक्षा अविलंब उपलब्ध कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed