फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen: Bolero collided with boring machine truck on Silvani-Udaipura road, three killed, four injured

रायसेन: सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर बोरिंग मशीन ट्रक से भिड़ी बोलेरो, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Wed, 20 Apr 2022 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 05:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रायसेन के सिलवानी में सागर का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार-बुधवार की रात बोलेरो और बोरिंग मशीन वाले ट्रक के टकराने से हुआ था।
 

विज्ञापन
Raisen: Bolero collided with boring machine truck on Silvani-Udaipura road, three killed, four injured
सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर बोरिंग मशीन ट्रक से भिड़ी बोलेरो, तीन लोगों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन के सिलवानी में सागर का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार-बुधवार की रात बोलेरो और बोरिंग मशीन वाले ट्रक के टकराने से हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थांवरी (टड़ा) थाना केसली जिला सागर का एक परिवार बोलेरो एमपी 09 सीसी 1579 से रायसेन जिले के देवरी में बच्चे के दस्टोन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। लौटते वक्त रायसेन से सौ किमी दूर सिलवानी-उदयपुरा मार्ग के चुनहेटिया मोड़ पर उनकी गाड़ी और बोरबेल मशीन लेकर चल रहे ट्रक 51 एम एच 8898 से टकरा गई। पुलिस से सूचना के बाद सभी घायलों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया, जिसमें बोलेरो के चालक सहित तीन की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में 7 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अनिल पिता रमेश यादव निवासी टड़ा (बोलेरो चालक), 40 साल की माया उर्फ हेमलता पति कमल कोरी निवासी टड़ा, आठ वर्षीय उमंग पिता पवन कोरी के रूप में हुई। वहीं पवन पिता परषोत्तम कोरी, उनकी पत्नी देवीबाई पुत्र दिव्यांश पिता पवन कोरी व भाई कमल की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने बोरवेल मशीन वाहन जब्त कर लिया है। उसका चालक फरार है।
विज्ञापन


सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि जीरो पर कायमी करके केस केसली सागर थाना भेजा गया है। चालक को झपकी लगने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। सड़क अच्छी होने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। तेज रफ्तार ही दुर्घटना का कारण बनती है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को सिविल हॉस्पिटल लाया गया। पुलिस ने फरियादी रघुवीर यादव की रिपोर्ट पर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed