{"_id":"5c5cfb26bdec227396045238","slug":"rahul-gandhi-in-bhopal-pm-modi-to-visit-hoshangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भोपाल में किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 'रामभक्त' के लगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भोपाल में किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 'रामभक्त' के लगे पोस्टर
Fri, 08 Feb 2019 09:14 AM IST
पल्लवी कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: पल्लवी कश्यप
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi posters
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं। वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसान आभार सम्मलेन में शामिल होने आ रहे हैं। राहुल के आगमन को लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। वह लगभग डेढ़ बजे एयरपोर्ट पहुंचेगे और पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2:30 बजे जंबूरी मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
दो लाख किसान हो सकते हैं शामिल
राहुल गांधी के आगमन से पहले प्रदेश के दिग्गज नेताओं की तीन बैठकें हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक नेताओं को दो लाख किसानों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। राहुल गांधी किसानों को संबोधित करने से पहले उनसे संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि किसान राज्य सरकार की जय किसान ऋण माफी योजना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का अभिवादन कर सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अरुण यादव समेत समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 22 फरवरी से किसानों के खाते में राशि भेजने की बात कही है। जय किसान ऋण माफी योजना के तहत 55 लाख किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ होना है। इस योजना के लिए 50 हजार करोड़ का खर्च आएगा।
विधानसभा चुनाव के दौरान शिव भक्त के रूप में राहुल गांधी के पोस्टर लगे थे, जिसके बाद उन्होंने मानसरोवर की यात्रा की थी। इस बार राम मंदिर के निर्माण की चर्चाओं के बीच राम बक्त के रूप में उनके पोस्टर लगे हैं। राज्य मीडिया सेल की प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि राहुल गांधी को रामभक्त और भविष्य का प्रधानमंत्री बताना कार्यकर्ताओं का स्नेह है। जहां तक राम मंदिर के निर्माण का सवाल है पार्टी पहले ही कह चुकी है कि वह कोर्ट के फैसले को मानेगी।
15 फरवरी को आ रहे प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 15 को वह होशंगाबाद और 16 फरवरी को धार में जनसभा करके अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Poster seen in Bhopal portraying Congress President Rahul Gandhi as Lord Rama and Prime Minister Narendra Modi as Ravana. pic.twitter.com/MNaMu3cBjI
— ANI (@ANI) February 8, 2019विज्ञापन