{"_id":"fa2df106-58a8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"protest-for-jobs-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर वापस रखो नहीं तो करेंगे आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर वापस रखो नहीं तो करेंगे आत्मदाह
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक साढे तीन सौ से ज्यादा महिलाओं को काम से निकाल देने पर वे नौकरी वापस देने या आत्मदाह की मांग पर अड़ गई हैं। मामला यह है कि मप्र महिला कल्याण समिति से अचानक ही सालों से कार्यरत साढे तीन सौ से ज्यादा महिलाओं को बाहर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
महिला समिति विधवा, नि:शक्त और गरीब महिलाओं के जीवन यापन के लिए भेल से टेंडर लेकर काम करवाती है। समिति ने भेल से महिलाओं से काम करवाने के नाम पर टेंडर लिया था। बाद में टेंडर निजी ठेकेदार को सौंप दिया। इसके खिलाफ समिति की सैकड़ों महिलाओं ने रविवार को नीलम पार्क में प्रदर्शन किया और आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर उनकी रोजी-रोटी छीनने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी। महिलाओं का आरोप था कि जिला प्रशासन, श्रम विभाग और भेल के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि समिति की सर्वेसर्वा पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी विमला शर्मा हैं, लेकिन उनकी बीमारी के कारण मैनेजर शोभना पाटिल मनमानी करने लगी हैं।
विज्ञापन
