फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pravin Togadia statement on riots

प्रवीण तोगड़िया ने फिर बोले बिगड़े बोल

Mon, 21 Jul 2014 04:08 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
Pravin Togadia statement on riots

कट्टर हिंदू नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले प्रवीण तोगड़िया ने मध्य प्रदेश के इंदौर में जब प्रेस के सामने बोलना शुरू किया तो वो भूल गए कि वो एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आग जैसी भाषा का इस्तेमाल किया, जहरीले बोल बोले और नफरत फैलाने वाली बातें कहीं। उन्होंने नहीं सोचा कि उनकी ये बातें सांप्रदायिकता भड़का सकती हैं।

विज्ञापन

'गुजरात भूल गए क्या?'

Pravin Togadia statement on riots

तोगड़िया ने देशभर के मुसलमानों को चेतावनी देने वाले अंदाज में पूछा कि,"गुजरात भूल गए लेकिन मुजफ्फरनगर तो याद होगा?"

उन्होंने कहा कि,"बहुसंख्यकों की सहनशीलता को कमजोरी ना समझा जाए, हिंदू भी अपने हाथ में ईंट पत्थर उठा सकता है।"

तोगड़िया ने कहा कि,"अगर हनुमान की पूंछ जलेगी तो लंका को जलना ही पड़ेगा।"

क्या है मामला

Pravin Togadia statement on riots

ये भी समझने की जरूरत है कि आखिर तोगड़िया ने ये बयान किस संदर्भ में दिया। दरअसल उन्होंने हाल ही में हुई कश्मीर हिंसा के मामले में ये बयान दिया।

हाल ही में अमरनाथ यात्रा के दौरान बवाल हुआ था। हिंसक झड़पों में करीब 40 लोग घायल हैं। वहां स्थानीय खच्चरवालों और समुदायिक रसोईघर चलानेवालों के बीच ये झड़प हुई थी।

इस घटना में करीब 100 टेंट और दर्जनभर समुदायिक रसोईघर जला दिए गए। तोगड़िया का आरोप है कि स्थानीय राज्य सरकार घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन

बयान पर बवाल और सवाल

Pravin Togadia statement on riots

प्रवीण तोगड़िया ने तो अपनी बात कह दी लेकिन उनके इस बयान पर बवाल मच गया है। सोमवार को उन्होंने जयपुर में भी प्रेस कांफ्रेंस की और अपने बयान को दोहराया।

बयान की निंदा हो रही है, आलोचना हो रही है, लोग कह रहे हैं कि इस तरह के बयान ठीक नहीं लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अपने बयान पर कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed