फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pragya Singh Thakur Recite Hanuman Chalisa 5 times a day to eradicate Coronavirus

प्रज्ञा ठाकुर की लोगों से अपील, दिन में 5 बार करें हनुमान चालीसा का पाठ, कोरोना खत्म हो जाएगा

Sun, 26 Jul 2020 11:21 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 26 Jul 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Pragya Singh Thakur Recite Hanuman Chalisa 5 times a day to eradicate Coronavirus
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शनिवार को लोगों से आह्वान किया है कि देश से कोरोना वायरस की महामारी को समाप्त करने के लिए वे हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन


दरअसल, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वह 5 अगस्त तक दिन में पांच बार हनुमान चालिसा का पाठ करें, इससे दुनिया को कोरोना वायरस महामारी से छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन



बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को होना है और इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: अयोध्या में एक बार में पांच लोग कर सकेंगे दर्शन, स्पर्श पर रोक, मंदिरों को खोलने की तैयारी

भाजपा सांसद ने ट्वीट किया, 'आइए हम सब मिलकर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए एक आध्यात्मिक प्रयास करें। आज 25 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे अपने घरों में हनुमान चालीसा का 5 बार पाठ करें। 5 अगस्त को अनुष्ठान का रामलला की आरती के साथ घरों में दीप जलाकर समापन करें।'
 

इसके अलावा प्रज्ञा ठाकुर ने ट्विटर पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रयास कर रही है। इसके तहत, भोपाल में 4 अगस्त तक लॉकडाउन लागू किया गया है। 

उन्होंने कहा, हालांकि लॉकडाउन 4 अगस्त को समाप्त हो जाएगा और यह अनुष्ठान (हनुमान चालीसा का पाठ) 5 अगस्त को समाप्त होगा, जब अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। हम इस दिन को दिवाली की तरह मनाएंगे। 

ठाकुर ने कहा कि जब लोग, देशभर में हिंदू एक स्वर में 'हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगे तो यह निश्चित रूप से काम करेगा और हम कोरोना वायरस से मुक्त होंगे। ये भगवान राम से आपकी प्रार्थना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed