फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Power failure in CM's program: Energy Minister said in Gwalior - This is an accidental incident, yet we will get the investigation done

CM के कार्यक्रम में बिजली गुल: ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री बोले- यह एक्सीडेंटल घटना है, फिर भी हम जांच कराएंगे

Thu, 21 Apr 2022 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 08:10 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम के संबोधन के बीच बिजली गुल हो गई और भाषण के दौरान माइक बंद हो गया। इसको लेकर तत्काल ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उनका कहना है कि ये एक एक्सीडेंटल घटना है।
 

विज्ञापन
Power failure in CM's program: Energy Minister said in Gwalior - This is an accidental incident, yet we will get the investigation done
CM के कार्यक्रम में बिजली गुल होने के मामले में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लाइट चला जाना चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस ने भी मामले में सवाल उठाए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। उनका कहना है कि ये एक एक्सीडेंटल घटना है।
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल में प्रशासन अकादमी में सिविल सर्विसेस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अखिल भारतीय सेवा के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे, तभी बीच में बिजली गुल हो गई। उनका माइक भी बंद हो गया। सीएम ने मंच से ही ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव का नाम लेखकर पूछा कि संजय दुबे है क्या यहां? सीएम ने कहा कि अभी कोयले का भी संकट है। मुझसे कह रहे थे कि कोयले की रैक दिलवा दो।
विज्ञापन


बिजली गुल होने के मामले को लेकर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। इसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कहना है कि कांग्रेस इस समय बड़ी चिंता कर रही है। महाराष्ट्र में लगातार बिजली गुल है पहले उसकी चिंता करें। सीएम के प्रोग्राम में बिजली गुल हो जाना एक एक्सीडेंटल घटना हो सकती है। हो सकता है कि ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया हो। अगर रोज घंटों लाइट जा रही है तो हम इसे अपनी कमी मान सकते हैं, लेकिन अचानक प्रोग्राम में लाइट जाना यह एक एक्सीडेंटल घटना है। फिर भी हमने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सदन में इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाती
इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा अगर प्रदेश में लाइट की समस्या है तो कांग्रेस सदन में जाकर इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाती है। वह सिर्फ मीडिया के सामने ही क्यों बोलती रहती है। अगर सीएम साहब के कार्यक्रम में बिजली गुल हुई है तो इसकी हम जांच कर आएंगे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed