फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Posters seen in Indore of veer savarkar which were allegedly put by Congress to take dig on BJP

इंदौर: सावरकर को भारत रत्न देने पर बवाल, कांग्रेस ने लिखा- भारत माता इन्हें क्षमा करना

Sat, 19 Oct 2019 11:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 19 Oct 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Posters seen in Indore of veer savarkar which were allegedly put by Congress to take dig on BJP
कांग्रेस ने इंदौर में लगाए वीर सावरकर के विरोध में पोस्टर - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने-अपने घोषणापत्र जारी किए हैं जिसमें जनता से कई तरह के वादे किए गए हैं। लेकिन भाजपा के घोषणापत्र पर सियासत तेज हो गई है क्योंकि पार्टी ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया है। जिसने कांग्रेस को उसपर हमला करने का मौका दे दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में सावरकर को राष्ट्रनायक कहा था।

विज्ञापन

 


इसी बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में कुछ पोस्टर दिखाई दिए हैं। जिसमें लिखा है, 'भारत माता इन्हें क्षमा करना। यह आजादी के आंदोलन में आपसे गद्दारी करने वाले एवं अंग्रेजों से माफी मांगने वाले सावरकर को गोडसे समर्थक भाजपा द्वारा भारत रत्न देने का संकल्प लिया। इन्हें सदबुद्धि दें।' वहीं दूसरे पोस्टर में सावरकर के अंग्रजी शासन को लिखे माफीनामा को दिखाया गया है। बताया जा रहा कि इन पोस्टर्स को कथित तौर पर कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम बोले, राष्ट्रनायकों को बदनाम करने की कोशिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सतारा में चुनावी रैली में सावरकर का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'जब वीर सावरकर जैसे राष्ट्रनायकों को ये बदनाम करने का प्रयास करते हैं, तब सातारा का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है।' प्रधानमंत्री ही नहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के सियासी मंच से दूर सावरकर की सराहना का मौका नहीं छोड़ा। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वीर सावरकर नहीं होते तो 1857 का संग्राम इतिहास में दर्ज नहीं हो पाता।

 

ओवैसी बोले, गोडसे को भी दे दें भारत रत्न 

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उसे चुनावों में ही यह याद आता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के एक साजिशकर्ता को भारत रत्न देने के बारे में कैसे सोचा जा सकता है।  अगर आप सावरकर को दे रहे हैं तो नाथूराम गोडसे को भी भारत रत्न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed