{"_id":"5d22e4408ebc3e6ce47b0f53","slug":"poster-appealing-rahul-gandhi-to-appoint-jyotiraditya-scindia-as-the-congress-party-seen-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग उठी, भोपाल में लगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग उठी, भोपाल में लगे पोस्टर
Mon, 08 Jul 2019 03:38 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 08 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद खाली पड़े अध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे की तलाश चल रही है। पार्टी के कई बड़े नेता युवा चेहरे को अध्यक्ष बनाने की बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसी बीच मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। इसके लिए बकायदा भोपाल में प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं। जिसमें राहुल से सिंधिया को अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे इन पोस्टर्स में एक तरफ राहुल गांधी तो दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया नजर आ रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सिंधिया गुना लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे। इस पोस्टर में राहुल से सिंधिया को राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
पोस्टर में लिखा है, 'आदरणीय राहुल गांधी जी से अपील, हमारे देश के गौरव एवं मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को उनके कार्यशैली के अनुरूप राष्ट्रीय नेतृत्व देने की अपील। समस्त कार्यकर्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति।'
इससे पहले सिंधिया समर्थक पिछले साल आए राज्य विधानसभा परिणाम के बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री पद दिलाना चाहते थे। लेकिन हाईकमान ने कमलनाथ को राज्य का मुखिया नियुक्त किया जिसके कारण उनके समर्थक मायूस हो गए थे।
लोकसभा चुनाव के बाद सिंधिया समर्थकों ने उन्हें राज्य का अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। राहुल के इस्तीफे के बाद जहां कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किसी युवा चेहरे की तलाश कर रही है तो सिंधिया समर्थक उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दिए जाने की अपील कर रहे हैं।
