फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics Chhindwara BJP MLA Gaurishankar Bisen targeted KamalNath

Politics: 'कमलनाथ तो पढ़े लिखे हैं, लेकिन उनके सलाहकार अच्छे नहीं,' पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने साधा निशाना

Thu, 02 Feb 2023 09:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 09:29 PM IST
सार

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में पीसीसी चीफ कमलनाथ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ तो पढ़े लिखे हैं, लेकिन उनके सलाहकार अच्छे नहीं है।
 

विज्ञापन
Politics Chhindwara BJP MLA Gaurishankar Bisen targeted KamalNath
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष, गौरीशंकर बिसेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। छिंदवाड़ा में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पढ़े लिखे हैं, लेकिन उन्हें सलाह देने वाले गलत लोग हैं।

विज्ञापन

दरअसल, गौरीशंकर बिसेन से पत्रकारों ने पार्टियों के साथ की गई अभद्रता को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा दिए गए बयान को लेकर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, 'कमलनाथ जी ने कहा कि मैंने आदिवासी अधिकारी के साथ अभद्रता की, वह अधिकारी आदिवासी नहीं था। कमलनाथ जी को मुझसे बात करनी थी। कमलनाथ जी पढ़े लिखे हैं, लेकिन उनके सलाहकार उन्हें गलत सलाह देते हैं।'
विज्ञापन

आबकारी नीति पर यह कहा
पूर्व मंत्री बिसेन ने कहा कि आबकारी नीति है, सभी पक्षों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। सरकार सभी वर्ग से बात करती है, उसके हिसाब से ही आबकारी नीति बनाती है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा शराब नीति के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर बिसेन ने यह जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed