फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   police threw dead children in river in datia

'पुलिस ने ही कई बच्चों को नदी में फेंका'

Tue, 15 Oct 2013 08:56 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल Updated Tue, 15 Oct 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
police threw dead children in river in datia

मध्य प्रदेश में दतिया के रतनगढ़ मंदिर में इंतजाम का काम संभाल रहे आरएसएस कार्यकर्ताओं ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि उन्होंने पुलिस को मृत बच्चों को नदी में फेंकते हुए अपनी आंखों से देखा है। उनका कहना है कि मरने वालों की तादाद तीन सौ से कम नहीं है।

विज्ञापन


रतनगढ़ मंदिर पर पिछले 25 सालों से आरएसएस के कार्यकर्ता अपनी स्वयंसेवक की सेवाएं देते हैं।

एक न्यूज चैनल को उन्होंने बताया कि पूरा हादसा पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ। यदि लोगों ने पुलिस की पिटाई नहीं की होती और पुलिस वहां से नहीं हटती तो कम से कम एक हजार लोग मारे जाते।
विज्ञापन


आरएसएस कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि बहुत सारे लोग नदी में कूद गए या फिर उन्हें नदी में फेंक दिया गया। उन्होंने यह बयान भी कैमरे पर दिया है कि पुलिस ने ही कई बच्चों को नदी में फेंक दिया जिनमें से कइयों की मौत पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने इसके बाद पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया था। एसडीओपी की भी भीड़ ने पिटाई कर दी और उसके बाद पुलिसकर्मी मौके से एकदम गायब हो गए थे। सूत्रों का कहना है कि वहां केवल छह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। कलेक्टर अवकाश पर गए थे और प्रशासनिक व्यवस्था ठप पड़ गई थी।


वैसे मोबाइल के ऐसे वीडिय़ो मिले हैं जिनमें बहुत सारे लोगों को नदी में गिरते हुए या कूदते हुए बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया है कि नदी में गिरने वालों की बड़ी संख्या है। बहुत सारे लोग पोस्टमार्टम से पहले ही अपने मृत रिश्तेदारों के शव ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed