फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police constable killed on duty in Damoh

MP News: दमोह में ऑन ड्यूटी पुलिस जवान की हत्या, बदमाशों ने पत्थर से सिर पर किया हमला

Sat, 24 Dec 2022 09:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 24 Dec 2022 09:50 AM IST
सार

पुलिस जवान ने शराब पीकर हल्ला कर रहे लोगों को टोका तो आरोपियों ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Police constable killed on duty in Damoh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दमोह में शुक्रवार की रात एक ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई। जवान ने शराब पीकर हल्ला कर रहे लोगों को टोका तो बदमाशों ने सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। मृतक जवान का नाम सुरेंद्र सिंह था, जो 10वीं बटालियन में पदस्थ था।

विज्ञापन

दमोह के कसाई मंडी में शुक्रवार रात पुलिस सहायता चौकी में पदस्थ एसएएफ जवान सुरेंद्र सिंह (28 साल) के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। चौकी में तैनात दूसरे पुलिस कर्मी ने अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बजरिया वार्ड 7 की पार्षद पार्षद कविता राय घायल जवान को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह एक अन्य जवान के साथ कसाई मंडी चौकी में तैनात था। शुक्रवार की रात वह अपने साथी के साथ चौकी में खाना खा रहा था। तभी बाहर ऑटो में सवार कुछ लोग शराब के नशे में हल्ला कर रहे थे, जिन्हें रोकने पुलिस जवान बाहर आया तो आरोपियों ने उसके सिर पर  पत्थर  से हमला कर दिया। जवान के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर एसपी डीआर तेनीवार मौके पर पहुंचे। उसके बाद अस्पताल पहुंचे, जहां मृत पुलिसकर्मी के बारे में जानकारी ली। उधर रात में ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम घटना स्थल पहुंची। घटनास्थल पर कुछ पत्थरों पर खून लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्र है बजरिया 7 कसाई मंडी

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र का बजरिया वार्ड 7 कसाई मंडी क्षेत्र काफी संवेदनशील है। इसलिए यहां पुलिस चौकी बनाई गई है। जिसमे 24 घंटे एसएएफ के जवान तैनात रहते हैं। यहां आए दिन पुलिस को गौ वध की सूचना मिलती रहती है। इसीलिए यहां पुलिस चौकी बनाई गई है और इसी पुलिस चौकी में तैनात एक आरक्षक की हत्या कर दी गई।



स्थानीय भाजपा पार्षद कविता राय ने बताया कि आरक्षक घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे लेकर वह जिला अस्पताल आईं, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या हाल होगा ? अपराधी बेखौफ हैं। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed