फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM narendra Modi address world largest party worker convention in Bhopal Today live updates

भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का 'महाकुंभ' आज, चुनावी अभियान का आगाज करेंगे मोदी-शाह

Tue, 25 Sep 2018 02:23 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल।
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल। Updated Tue, 25 Sep 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi address world largest party worker convention in Bhopal Today live updates
पीएम मोदी, अमित शाह (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यहां भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी उनके साथ होंगे। मंगलवार (25 सितंबर) को ही जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन आशीर्वाद यात्रा का समापन भी, लिहाजा भाजपा ने इसे मेगा शो बना दिया है।

विज्ञापन


राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा लगातार चौथी बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। 15 साल की एंटी इनकम्बेंसी और हाल ही में आए एससी-एसटी एक्ट के बाद भाजपा कार्यकर्ता कहीं सुस्त न पड़ जाएं, यह सोचकर भाजपा ने अपने दोनों सबसे बड़े कैंपेनर को उनके बीच बुला लिया है।
विज्ञापन


मोदी-शाह एक मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। भाजपा ने इस मेगा शो को कार्यकर्ता महाकुंभ नाम दिया है। राज्य में करीब 65 हजार पोलिंग बूथ हैं। पार्टी ने हर बूथ से 20 कार्यकर्ता बुलाए हैं। दावा है कि 10 लाख कार्यकर्ता तो आएंगे ही। इसके लिए शहर से अलग जंबूरी मैदान पर भव्य और आलीशान व्यवस्था की गई है। पांच लाख से ज्यादा कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों से भी डेढ़ लाख कुर्सियां आयात की गई हैं। नौ स्पेशल ट्रेनें बुक की गई हैं। 12 हजार बसें भी अपनी सेवाएं देंगी। हजारों लोग अपने निजी वाहनों से आएंगे। करीब 4 लाख लोगों को 24 घंटे पूड़ी, सब्जी और छोले का इंतजाम रहेगा। 25 आईपीएस अफसरों के साथ करीब आठ हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 

भाजपा का दावा है कि यह कार्यकर्ता महाकुंभ विश्व के किसी भी राजनीतिक दल का सबसे बड़ा आयोजन होगा। पूरे आयोजन पर 50 से 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हालांकि खर्च के सवाल पर भाजपा मौन है।

....तो राहुल भी भगवान कामतानाथ के दर्शन से शुरू करेंगे विंध्य दौरा

बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजधानी में मेगा रोड शो और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद भाजपा के दोनों सबसे बड़े कैंपेनर का यह पहला कार्यक्रम है। भाजपा 2019 को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश में हर हाल में लगातार चौथी बार सत्ता चाहती है। वहीं 15 सालों से सरकार से बाहर कांग्रेस भी इस बार कोई कसर बाकी रखना नहीं चाहती। 

यही कारण है 17 सितंबर को भोपाल में रोड शो करने के बाद राहुल गांधी 27 सितंबर को फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। अबकी दो दिन का उनका दौरा विंध्य क्षेत्र में होगा। खास बात यह कि दौरे की शुरुआत कामदगिरि पर्वत के मुखारबिंद भगवान कामतानाथ के दर्शन से होगी। राहुल दो घंटे के पूजन के बाद चित्रकूट धाम में आम सभा को संबोधित करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed