{"_id":"9b06bec0-aa96-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"people-look-at-modi-as-a-strong-leader-says-uma-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनता की नजरों में मोदी एक मजबूत नेता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता की नजरों में मोदी एक मजबूत नेता'
भोपाल/एजेंसी
Updated Mon, 22 Apr 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री पद के प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भी उतर आई हैं।
विज्ञापन
पार्टी की नवनियुक्त उपाध्यक्ष उमा भारती का मानना है कि असुरक्षा की भावना से ग्रस्त देश की जनता मोदी को एक मजबूत नेता के रूप में देखती हैं।
उमा भारती ने कहा कि वह यह नहीं कह सकती कि मोदी को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाये या नहीं।
सुशासन
मगर वह जनता की सोच को जानती हैं, जो आतंकवाद, नक्सलवाद, सीमा पर भारतीय जवानों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार, कानून व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही है। वह मोदी को एक मजबूत नेता के रूप में देख रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब जनता ऐसे नेता को पसंद नहीं करती, जो मीठी-मीठी बात करे लेकिन काम कुछ नहीं करे। भाजपा की तेज तर्रार नेता ने कहा कि मोदी ने न केवल गुजरात में सुशासन दिया और उसका विकास किया बल्कि भयमुक्त शासन भी दिया।
विज्ञापन
सलाह
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मोदी पर आरोप लगाया था कि वह अपनी छवि सुधारने के लिए पीआर एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं।
इन आरोपों को खारिज करते हुए उमा भारती ने कहा कि जो लोग ऐसा कहते हैं, उन्हें गुजरात में जाकर विकास कार्यों को देखना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘देश की सबसे बेहतर सड़कें गुजरात में हैं और वहां पर भ्रष्टाचार भी बिल्कुल नहीं है।’ उमा भारती ने दावा किया कि देश में सिर्फ दो राज्य हैं, जहां पर बिल्कुल भ्रष्टाचार नहीं है, वह है गुजरात और गोवा।
