फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patient died in Kushabhau Thakre District Hospital, relatives created ruckus

Shahdol: कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, नर्स ने वॉशरूम में छिपकर बचाई जान

Thu, 29 Dec 2022 08:03 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याग्निक Updated Thu, 29 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हुआ इस दौरान स्टाफ नर्स को वॉशरूम में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी।

विज्ञापन
Patient died in Kushabhau Thakre District Hospital, relatives created ruckus
शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। इस दौरान रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को वॉशरूम में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। वह सहकर्मियों के साथ-साथ अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भी फोन लगाती रही, लेकिन कोई मदद को नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर मनीषा ने सिविल सर्जन को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वह मेडिकल वार्ड में गुरुवार सुबह मैं ड्यूटी में तैनात थी। तभी वार्ड में भर्ती मरीज गौरव यादव की मौत हो गई। उसकी हालत काफी नाजुक थी। डॉक्टर आनंद विश्वकर्मा ने सुबह ही जांच कर परिजनों को बता दिया था कि मरीज की हालत नाजुक है। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजन मेडिकल बोर्ड के नर्सिंग स्टेशन पहुंच गए और मेरे एवं वार्ड आया साधना तिवारी के साथ गाली-गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


मदद को नहीं आया कोई
वार्ड में हो रहे हंगामे और तोड़फोड़ की घटना से नर्सिंग ऑफिसर एवं वार्ड आया काफी डर गईं। किसी तरह वह नर्सिंग स्टेशन का गेट बंद कर वॉशरूम में छिप गईं। आक्रोशित परिजनों ने नार्सिंग स्टेशन का गेट तोड़ दिया और भीतर आ गए। जब वहां कोई भी स्टाफ नहीं दिखा तो नाराज परिजनों ने भीतर रखा मेडिकल का सामान तोड़ दिया और फाइलों को भी इधर-उधर फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने गार्ड एवं स्टाफ को फोन भी किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जब मामला शांत हुआ तब वे बाहर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की मांग 
पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर अपनी व्यथा सीएस को सुनाते हुए रो पड़ी। उसने कहा कि आए दिन रात्रि शिफ्ट में महिला स्टाफ ड्यूटी पर रहती हैं। इस घटना से हम अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हमारी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और गार्ड की भी ड्यूटी नार्सिंग स्टेशन के आसपास लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed