फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patharia MLA Rambai gave class 12th history paper exam

Damoh News: पथरिया विधायक ने दिया कक्षा बारहवीं का इतिहास का पेपर, परीक्षा हाल में बैठे थे केवल तीन विद्यार्थी

Sun, 02 Jul 2023 02:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jul 2023 02:45 PM IST
सार

जेपीबी स्कूल के केंद्र अध्यक्ष डीके मिश्रा ने बताया कि पथरिया विधायक रामबाई कक्षा बारहवीं की परीक्षा दे रहीं हैं। अब सोमवार को दोपहर दो बजे वह अगला पेपर देने पहुंचेंगी।

विज्ञापन
Patharia MLA Rambai gave class 12th history paper exam
परीक्षा देतीं बीएसपी विधायक रामबाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा की बीएसपी  विधायक रामबाई सिंह परिहार अब कालेज जाने की तैयारी कर रहीं हैं। इसी की तैयारी के तहत शनिवार को उन्होंने राज्य ओपन परीक्षा से कक्षा 12वीं की परीक्षा दी और इतिहास का पेपर हल किया। दमोह के जेपीबी स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र पर वह पेपर देने पहुंची थीं।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा दी थी, जिसमें वह एक विषय में फेल हो गई थीं। लेकिन बाद में शासन निर्णय के अनुसार ग्रेस मिलने से वह पास हो गईं। इस बार उन्होंने 12वीं की परीक्षा दी है। विधायक रामबाई ने कला संकाय से फॉर्म भरा था। उसमें हिंदी, संस्कृति, होम साइंस, इतिहास और राजनीति विज्ञान विषय हैं। उन्होंने शनिवार को इतिहास विषय का पेपर दिया। हालांकि परीक्षा के दौरान ज्यादा परीक्षार्थी नहीं थे, केवल तीन विद्यार्थी ही परीक्षा हाल में बैठे थे। उनमें एक पथरिया विधायक रामबाई शामिल थीं। हालांकि रामबाई इससे पहले एक पेपर नहीं दे पाईं, क्योंकि वे एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए बाहर चली गईं थीं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामबाई ने आर्ट स्ट्रीम चुनी है। इसमें भी उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय चुना है। इससे साफ है कि वे आगे भी राजनीति करना चाहती हैं। जेपीबी स्कूल के केंद्र अध्यक्ष डीके मिश्रा ने बताया कि पथरिया विधायक रामबाई कक्षा बारहवीं की परीक्षा दे रहीं हैं। अब सोमवार को दोपहर दो बजे वह अगला पेपर देने पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed