{"_id":"633cffc1ec2f8458fc522a59","slug":"material-supplier-of-noida-found-9-64-carat-diamond-of-gems-quality-in-panna-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna: नोएडा के मटेरियल सप्लायर की किस्मत चमकी, जेम्स क्वालिटी का 9.64 कैरेट का हीरा मिला, 40 लाख आंकी गई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna: नोएडा के मटेरियल सप्लायर की किस्मत चमकी, जेम्स क्वालिटी का 9.64 कैरेट का हीरा मिला, 40 लाख आंकी गई कीमत
Wed, 05 Oct 2022 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:08 AM IST
सार
नोएडा के एक मटेरियल सप्लायर को पन्ना की हीरा खदान में करीब 40 लाख रुपये कीमत का बेशकीमती हीरा मिला है।
विज्ञापन
नोएडा के कारोबारी को मिला हीरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना की हीरा खदान ने नोएडा के एक मटेरियल सप्लायर की किस्तम को रातों रात चमका दिया। मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 48 निवासी मीना राणा प्रताप को जेम्स क्वालिटी का 9.64 कैरेट का हीरा मिला है। हीरे की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।
नोएडा के राणा प्रताप ने अपनी पत्नी के नाम पन्ना के हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर सिरस्वाहा के भरका खदान क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी, जिसे 6 माह बाद मंगलवार को 9.64 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला। उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा किया है, जिसे आने वाली हीरों की नीलामी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
राणा प्रताप का कहना है कि उनके तीन साथियों के द्वारा उन्हें पन्ना में हीरे मिलने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने खदान लगाई। पूर्व में भी उन्हें कई छोटे हीरे मिल चुके हैं। हीरा नीलामी से मिलने वाले पैसों से वह गरीब बच्चों की मदद करेंगे और आगे और बड़े स्तर पर खदान लगाएंगे। वहीं, हीरा पारखी अनुपम सिंह का कहना है कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जिसे आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। इसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।