फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pakistan national Mohammad Imran Qureshi Warsi will return home after 10 years like hamid ansari

हामिद अंसारी की तरह 10 साल बाद भोपाल की जेल से रिहा होंगे पाकिस्तान के इमरान कुरैशी 

Sun, 23 Dec 2018 02:05 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 23 Dec 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pakistan national Mohammad Imran Qureshi Warsi will return home after 10 years like hamid ansari
अटारी-वाघा बॉर्डर

यह कहानी भी पाकिस्तान की कैद से छूटे भारतीय नागरिक हामिद अंसारी से मिलती-जुलती है। बीते 10 वर्षों से भोपाल की जेल में कैद पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद इमरान कुरैशी वारसी जल्द ही जेल से रिहा कर दिया जाएगा। कुरैशी पर फर्जी दस्तावेज बनाने और जासूसी करने के आरोप थे। सजा पूरी होने के बाद 26 दिसंबर को वह अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस अपने देश पाकिस्तान लौट जाएगा।

विज्ञापन


वारसी ने रिहा होने की खबर मिलने के बाद मीडिया को बताया कि पुलिस ने उसके साथ अच्छा व्यवहार किया, वह उसके साथ परिवार जैसा व्यवहार करते थे। वारसी ने कहा कि मुझे यहां बहुत प्यारे लोग मिले। बिलकुल वैसे जैसे पाकिस्तान में होते हैं। मुझे भरोसा है कि अच्छे लोग हर जगह होते हैं।
विज्ञापन


शाहजहानाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मुकाती के मुताबिक शनिवार को इमरान को शाहजनाबाद के पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया। 24 दिसंबर का ट्रेन से उसका भोपाल से रिजर्वेशन है। परसों यहां से रवाना होने के बाद 26 दिसंबर को वाघा बॉर्डर के जरिए इमरान पाकिस्तान में दाखिल होंगे। इमरान भी हामिद की तरह अपने प्यार की खातिर भारत आया था। बस उसकी लव स्टोरी में इतना अंतर है कि उसकी शादी उस लड़की से हो गई थी जिसके लिए उसने बॉर्डर पार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2003 में आया था भारत

इमरान वारसी की उम्र लगभग 36 वर्ष है और वह 2003 में भारत आया था। यहां उसकी शादी उसके मामा की बेटी से हुई जिससे वह बेहद प्यार करता था। चार वर्ष भारत में बिताए लेकिन साल 2008 में भारतीय अथॉरिटीज ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इमरान ने बताया कि शादी के बाद जब उसका वीजा खत्म हो गया तो उसकी पत्नी के परिवार ने वादा किया कि उसके लिए पासपोर्ट का इंतजाम हो जाएगा। इसके बाद उसे पत्नी और बेटों के साथ पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल पत्नी से उसका कोई रिश्तेदार शादी करना चाहता था। बहरहाल, सजा काटने के बाद इमरान अब अपने मुल्क पाकिस्तान लौट जाएगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने हाल ही में भारतीय नागरिक हामिद अंसारी को रिहा किया है। हामिद फेसबुक पर बनी अपनी दोस्त की तलाश में अफगानिस्तान से होता हुआ पाकिस्तान चला गया था। जहां उसे पाकिस्तान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों हामिद की वापसी के बाद भारत ने भी सजा पूरी होने पर इमरान कुरैशी को वापस पाकिस्तान को सौंपने का फैसला किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed