{"_id":"61893dfe9abce73a8d6f9369","slug":"p-muralidhar-rao-says-bjp-will-be-for-everyone-on-question-of-seeking-vote-in-nake-of-castes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के विवादित बोल: 'ब्राह्मण और बनिया हमारी दो जेबों में...' कमलनाथ ने किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के विवादित बोल: 'ब्राह्मण और बनिया हमारी दो जेबों में...' कमलनाथ ने किया पलटवार
Mon, 08 Nov 2021 08:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:52 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में भाजपा नेता पी मुरलीधर राव ने जाति के नाम पर राजनीति करने के आरोप पर एक बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। राव ने कहा कि ब्राह्मण और बनिया हमारी दो जेबों में हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है और तुरंत माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
पी मुरलीधर राव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा पर जाति के नाम पर वोट मांगने के आरोपों को लेकर भगवा दल के नेता पी मुरलीधर राव ने सोमवार को कहा कि भाजपा किसी एक जाति की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जाति और वर्ग के व्यक्तियों की पार्टी है।
विज्ञापन
मुरलीधर राव ने कहा, 'ब्राह्मण और बनिया मेरी दो जेबों में है... जब ब्राह्मण कार्यकर्ता होते हैं तो इसे ब्राह्मणों की पार्टी कहा जाता है। जब बनिया कार्यकर्ता होते हैं तो इसे बनिया लोगों की पार्टी कहा जाता है... भाजपा सबके लिए रहेगी।'
विज्ञापन
कमलनाथ ने किया पलटवार
भाजपा नेता मुरलीधर के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पलटवार किया है। कमलनाथ ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता के नशे और अहंकार में चूर हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, जिस वर्ग के नेताओ ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभाई, उन वर्गों का यह कैसा सम्मान…? यह पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है। भाजपा नेतृत्व इसके लिए इन वर्गों से अविलंब माफी मांगे।
कमलनाथ ने कहा, 'सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है। भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती हैं और उनकी जेब में हैं।'
