फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Oxygen plant set up in two days in Rewa, madhya pradesh

मध्यप्रदेश: अधिकारियों की मेहनत और इंजीनियरों के जुनून ने मात्र दो दिन में लगाया ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 02 May 2021 04:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 May 2021 04:11 AM IST
सार

इस प्लांट से 29 अप्रैल से प्रतिदिन 100 सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरने का काम शुरू हो गया है। साथ ही संजय गांधी अस्पताल को आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
Oxygen plant set up in two days in Rewa, madhya pradesh
ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की इस दूसरी लहर में सबसे ज्यादा जानें ऑक्सीजन की कमी से जा रही हैं। हर राज्य में ऑक्सीजन की भारी कमी है, लेकिन रीवा जिलें में अधिकारियों की मेहनत और इंजीनियरों की लगन ने मात्र दो दिन में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया। वहीं, प्लांट को चालू कराने के बाद अब एक दिन में 100 सिलेंडर भरे जा रहे हैं।

विज्ञापन


दो दिन लगातार काम करके स्थापित किया ऑक्सीजन प्लांट
दरअसल, ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में केवल दो दिन में लगातार काम करके ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट से 29 अप्रैल से प्रतिदिन 100 सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरने का काम शुरू हो गया है। इससे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में मांग के अनुसार ऑक्सीजन की शत-प्रतिशत आपूर्ति हो जाएगी। साथ ही संजय गांधी अस्पताल को आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


दिल्ली से मशीनें बाहर निकलने में कई बाधाएं आ रही थीं। विभिन्न स्तर पर प्रयास करके मशीनें प्राप्त की गईं। प्लांट स्थापित करने के लिए बिजली की लाइन, गैस लाइन और अन्य आवश्यक तैयारियां मशीन पहुंचने के पूर्व ही कर ली गई। मशीन को स्थापित करने में इंजीनियर नीरज सिंह और उनके सहयोगियों ने लगातार दो दिनों तक अथक परिश्रम किया, जिसके परिणामस्वरूप 27 अप्रैल को ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण में लगा 30 घंटे का समय
इसका परीक्षण करने में लगभग 30 घंटे का समय लगा। इसके बाद 29 अप्रैल से प्लांट से सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई और जिले के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed