{"_id":"63b30bd454014c25413d9415","slug":"one-killed-two-injured-in-chhindwara-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: बांस गोलाई मोड़ ने फिर ली युवक की जान, नया साल मनाने पचमढ़ी जा रहे थे कार सवार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: बांस गोलाई मोड़ ने फिर ली युवक की जान, नया साल मनाने पचमढ़ी जा रहे थे कार सवार, दो घायल
Mon, 02 Jan 2023 10:23 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:23 PM IST
सार
छिंदवाड़ा-परासिया मार्ग पर खिरसाडोह ईको सेंटर के समीप बांस गोलाई मोड़ पर एक कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में पचमढ़ी जा रहे एक कार सवार की मौत हो गई, जबकि दो घायल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल की पहली सुबह रविवार को परासिया के खिरसाडोह में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छिंदवाड़ा-परासिया मार्ग पर खिरसाडोह ईको सेंटर के समीप एक कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार सवार लोग काटोल महाराष्ट्र के निवासी हैं। नया साल मनाने वे पचमढ़ी जा रहे थे। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, दो घायलों को छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना सुबह आठ बजे की है। कार क्रमांक एमएच 32 सी 4777 छिंदवाड़ा की ओर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक तेज रफ्तार में आया और मोड़ नहीं काट पाया। जिसके चलते कार सीधे पेड़ से जाकर टकरा गई।
विज्ञापन
बस चालक ने घायलों को कार से निकाला
यहां से गुजर रह एक बस चालक ने दुर्घटनाग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकाला। घायलों को परासिया भेजा गया। नगर पालिका से स्वच्छता पर्यवेक्षक सलीम खान शव वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए परासिया भिजवाया।
विज्ञापन
अकसर होते हैं हादसे
बता दें जिस जगह हादसा हुआ वहां एक खतरनाक मोड़ है। इस मोड़ को बांस गोलाई के नाम से लोग जानते हैं। सड़क की खामियों के चलते यहां अकसर वाहन मोड़ना संभव नहीं हो पाता है। यहां अकसर हादसे होते रहते हैं।
