फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   on the second day of Swayamvar Geeta didn't choose any guy

स्वयंवर के दूसरे दिन भी गीता को नहीं मिला वर, दो लड़कों से की बात

Sun, 10 Jun 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sun, 10 Jun 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
on the second day of Swayamvar Geeta didn't choose any guy

पाकिस्तान से साल 2015 में भारत लौटी गीता का स्वयंवर इंदौर में हो रहा है। मूक-बाधिर गीता के स्वयंवर के दूसरे दिन शुक्रवार को 6 में से 2 लोग पहुंचे। ये दोनों युवक मुंबई और जयपुर से अपने परिवार सहित आए थे। लेकिन गीता ने इनसे मिलने के बाद भी अपनी फाइनल पसंद नहीं बताई। बता दें मध्यप्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बीसी जैन ने बताया था कि गीता के लिए योग्य वर खोजने का अभियान विदेश मंत्रालय के मार्गदर्शन में चल रहा है।

विज्ञापन


गीता ने साफ कह दिया है कि उसका होने वाला पति कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए, उसका खुद का मकान होना चाहिए, लड़का शहर में रहने वाला हो और उसकी उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उसका कहना है कि वह मूक-बाधिर या सामान्य लड़के से शादी करेगी। उसने अस्थिबाधिर लड़कों के लिए मना कर दिया। 
विज्ञापन


मुंबई से अपनी दीदी और जीजा के साथ आए मूक-बाधिर रजनीकांत ने गीता से मिलने के बाद कहा कि गीता ने उनसे ज्यादा बात नहीं की, केवल इतना पूछा कि उनके घर में कितने कमरे हैं और उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है। रजनीकांत ड्रेस डिजाइनिंग का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवी की परीक्षा देगी गीता

on the second day of Swayamvar Geeta didn't choose any guy

वहीं जयपुर से अपनी मां, मूक-बाधिर बहन और जीजा के साथ आए गौरव अजमेरा ने करीब आधे घंटे तक गीता से बातचीत की। गौरव जयपुर में मॉल संचालक का काम करते हैं। गौरव की मां ने कहा कि वह मूक-बाधिर बच्चों की समस्या अच्छे से समझती हैं। उन्होंने कहा कि वह शादी के इरादे से नहीं आए थे, यदि गीता शादी नहीं चाहती तो कोई बात नहीं। बेटे के लिए और भी रिश्ते आए हैं उन पर विचार करेंगे।

बुनियादी शिक्षा ले रही गीता अब पांचवी कक्षा की परीक्षा में शामिल होगी। गीता का कहना है कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी। उसे ऐसा लड़का चाहिए जो आर्थिक रूप से सक्षम हो। उसने कहा कि वह अच्छे से देखेगी तभी विचार करेगी। उसने कहा कि जो भी उसका फैसला होगा वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बता देगी। उसने कहा कि वह उन्हीं के आदेश का पालन करेगी। 

वहीं गुरुवार को गीता से मिलने आए अरुण नामदेव को बेहतर विकल्प होने के कारण शुक्रवार को दोबारा बुलाया गया था। अरुण एक्साइज विभाग में काम करते हैं। लेकिन दूसरे दिन भी उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी गई जिस पर उन्होंने कहा कि गीता का जो भी फैसला है वह जल्दी बताए नहीं तो वह दूसरी लड़की देखेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed