Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar: Elderly Gujarat Pilgrim Dies After Falling Ill While Climbing Ghat Steps

ओंकारेश्वर: दर्शन करने आए गुजरात के बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय बिगड़ी तबीयत

Sun, 22 Nov 2026 02:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 02:33 PM IST
सार

गुजरात से दर्शन के लिए ओंकारेश्वर आए बुजुर्ग श्रद्धालु की घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय तबीयत बिगड़ गई। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने CPR सहित आपातकालीन उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Omkareshwar: Elderly Gujarat Pilgrim Dies After Falling Ill While Climbing Ghat Steps
गुजरात से आए बुजुर्ग श्रद्धालु की सिविल अस्पताल में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए गुजरात से आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नाव से उतरकर घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय उन्हें घबराहट होने लगी। मौके पर मौजूद नाव चालकों और अन्य लोगों ने तत्काल मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी निर्मल चौहान, सिक्योरिटी गार्ड शिवम पटेल, लकी डोंगरे सहित अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग किशन भाई दया भाई टंडेल को जेपी चौक तक पहुंचाया। इसके बाद ऑटो की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर ले जाया गया। अस्पताल में डॉ. मनोज अडानिया और उनकी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। बुजुर्ग को सीपीआर देने के साथ इमरजेंसी इंजेक्शन सहित अन्य जरूरी उपचार किए गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी नब्ज वापस नहीं आ सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन; जमीन के दस्तावेजों का भी होगा सत्यापन
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मनोज अडानिया ने बताया कि गुजरात से आए श्रद्धालुओं के साथ एक बुजुर्ग को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्हें तत्काल सीपीआर सहित सभी आवश्यक आपातकालीन उपचार दिए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

बताया गया कि मृतक किशन भाई की पूर्व में ओपन हार्ट बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। डॉक्टरों ने नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने की बात कही लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव घर ले जाने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया। इस घटना से तीर्थनगरी में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के बीच शोक का माहौल रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed