फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   officer arrested by cbi

सीबीआई ने सीपीडब्लूडी के अफसर को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 19 Jun 2015 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Jun 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
officer arrested by cbi

सीबीआई की जबलपुर टीम ने सीपीडब्लूडी के असिस्टेंट इंजीनियर राजेश सिंह को दो लाख रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई ट्रिपल आईटीडीएम परिसर में हुई, जिसके बाद आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर के विजय नगर स्थित सीबीआई के ऑफिस ले जाया गया।

विज्ञापन


सीबाआई एसपी मनीष सुरती के मुताबिक ट्रिपल आईटीडीएम में हिमांचल के सोलन जिले की परमजीत सैनी एण्ड कंपनी ने सड़क और भवन निर्माण का ठेका लिया है।

कंपनी के संचालक करण जसराज ने शिकायत दर्ज की कि उन्होंने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभाग में 27 लाख रुपए के लोन का आवेदन दिया था।

दफ्तर में सीबीआई ने दबोचा

officer arrested by cbi

जिस पर हस्ताक्षर करने के लिए निर्माण कार्यों के संबंध में कार्यरत राजेश सिंह ने 5 लाख की रिश्वत मांगी। जसराज की शिकायत की जांच सीबीआई नेकराई। गुरुवार की शाम 5.30 बजे राजेश ने करण से रुपए लाने के लिए कहा।

जिसके बाद वो रिश्वत की पहली किश्त 2 लाख रुपए लेकर उनके दफ्तर गए जहां उन्हें सीबीआई ने दबोच लिया। सीबाआई उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। करण ने बताया कि काफी बातचीत के बाद राजेश ने रिश्वत की रकम साढ़े 4 लाख कर दी थी। करण ने इंजीनियर राजेश से हुई बात चीत की रिरकार्डिंग अपने पास रखी थी।

रिश्वत पाने के बाद राजेश ने उसे अपने आलमारी में रख दिया लेकिन तब तक सीबीआई की टीम ने उसे पकड़ लिया। सीबीआई और एसीबी की जबलपुर टीम ने राजेश के खिलाफ मुकदमा किया है। टीम राजेश के घर की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed