{"_id":"6245a51a0606e7703e45aa1e","slug":"offer-for-alcoholics-in-rajgarh-announcement-of-low-rate-in-the-street-by-tying-a-speaker-on-a-bike-crowd-gathered-at-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में शराबियों के लिए ऑफर: बाइक पर स्पीकर बांधकर गली-गली में किया कम रेट का अनाउंसमेंट, दुकान पर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में शराबियों के लिए ऑफर: बाइक पर स्पीकर बांधकर गली-गली में किया कम रेट का अनाउंसमेंट, दुकान पर लगी भीड़
Thu, 31 Mar 2022 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:26 PM IST
सार
राजगढ़ जिले में साप्ताहिक हाट में शराब ठेकेदारों ने रेट में भारी कमी का अनाउंसमेंट करवाया। इसके बाद दुकान पर खासी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि स्टॉक खत्म करने के लिए ठेकेदार ऐसा कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
साप्ताहिक हाट में शराब ठेकेदारों ने रेट में भारी कमी का एनाउंसमेंट करवाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लाउड स्पीकर से शराब के ऑफर की जानकारी देने का मामला सामने आया है। साप्ताहिक हाट में शराब ठेकेदारों ने रेट में भारी कमी का अनाउंसमेंट करवाया। इसके बाद दुकान पर खासी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि स्टॉक खत्म करने के लिए ठेकेदार ऐसा कदम उठा रहे हैं। एक दिन पहले शिवपुरी में ऐसे ही एक मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई की थी।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ में ठेकेदारों ने शराबियों को दो दिन का ऑफर दिया था। इसके प्रचार-प्रसार के लिए एक व्यक्ति बाइक पर लाउडस्पीकर बांधकर गली-मोहल्लों में घूम रहा है। वह दे दारू... गाना बजाते हुए एनाउंसमेंट कर रहा है कि दो दिन शराब में भारी छूट मिल रही है। इसका फायदा उठाएं। बता दें कि इस प्रकार से खुलेआम प्रचार करना गैर कानूनी है। 31 मार्च के बाद एक अपैल से नए शराब ठेकेदार का ठेका होता है। ऐसे में पुराने ठेकेदार को शराब बेचने के लिए 31 मार्च तक की ही अनुमति होती है। दुकानदार स्टॉक खत्म करने के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं। मामले में आबकारी विभाग से संपर्क करने की कोशिश की गई थी।