फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nursing home sealed for illegal abortion in Gwalior, registration of doctors will be canceled

ग्वालियर: अवैध गर्भपात करने वाला नर्सिंग होम सील, डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा

Sat, 05 Feb 2022 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अवैध गर्भपात करने के मामले में कार्रवाई की गई है। स्थानीय प्रशासन ने एक नर्सिंग होम को सील कर दिया है। वहां काम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Nursing home sealed for illegal abortion in Gwalior, registration of doctors will be canceled
ग्वालियर में अवैध गर्भपात करने वाले एक नर्सिंग होम को सील कर दिया है। - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्वालियर में अवैध गर्भपात करने वाले एक नर्सिंग होम को सील कर दिया है। ये कार्रवाई लगातार शिकायत मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने की है। नर्सिंग होम में काम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


सीएमएचओ मनीष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ नर्सिंग होम में छापा डाला गया था। यहां से गर्भपात करने वाली दवाएं, उपकरण बरामद किए गए। स्वास्थ्य विभाग को नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। 
विज्ञापन


सीएमएचओ ने बताया कि विभाग ने नर्सिंग होम में गर्भपात कराने के नाम पर एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था। जिससे 16 हजार में डील फाइनल हुई थी। इसके बाद छापे की कार्रवाई की गई। नर्सिंग होम सील किया गया, वहां काम कर रहे डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। सीएमएचओ ने बताया कि अवैध गर्भपात करने में शामिल डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने को लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed