मध्यप्रदेश : बिल न जमा करने पर बुजुर्ग को बांधने वाला अस्पताल सील, रजिस्ट्रेशन भी रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के एक अस्पताल में बिल न जमा करने पर बुजुर्ग मरीज को पलंग से बांधने की घटना पर अब जिला प्रशासन के कार्रवाई की है। नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है और इसे सील कर दिया गया है। इसके साथ ही नर्सिंग होम के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शाजापुर के जिला कलेक्टर ने बताया कि यहां भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
Nursing home's registration is cancelled & it has been sealed; lodged case against manager. Their patients were taken to district hospital: District Collector on Shajapur incident wherein an 80-yr-old man was tied to bed allegedly over bill non-payment #MadhyaPradesh (file pics) pic.twitter.com/0tRfl0ImqB
— ANI (@ANI) June 8, 2020विज्ञापन
जिले के एक अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज को इलाज का बिल जमा नहीं करने पर पलंग से बांधकर रखा गया। बुजुर्ग के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 11 हजार रुपये का भुगतान न करने पर अस्पताल कर्मियों ने मरीज के हाथ-पैर बांध उसे पलंग से बांध दिया। इस मामले में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर स्थित अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी।
अस्पताल का बिल न चुकाने पर बुजुर्ग को पलंग से बांधा, जांच के आदेश
हालांकि, अस्पताल ने दावा किया था कि मरीज को ऐंठन हो रही थी और इस कारण उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे ताकि वह खुद को चोट न पहुंचा सके। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण मरीज को ऐंठन हो रही थी। हमने उन्हें बांध दिया ताकि वह खुद को चोट न पहुंचा सके। डॉक्टर ने यह भी कहा कि अस्पताल ने मानवीय आधार पर उनका बिल माफ कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
