फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Elderly Man Tied To Shajapur Hospital Bed Allegedly Over Non-Payment Of Bills

अस्पताल का बिल न चुकाने पर बुजुर्ग को पलंग से बांधा, जांच के आदेश

Sun, 07 Jun 2020 01:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 07 Jun 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Elderly Man Tied To Shajapur Hospital Bed Allegedly Over Non-Payment Of Bills
अस्पताल का बिल न चुकाने पर बुजुर्ग को पलंग से बां - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के संकट के दौर में मेडिकल कर्मचारी और डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात संक्रमित मरीजों का इलाज करने में जुटे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर मध्यप्रदेश के एक अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 

विज्ञापन


दरअसल, सूबे के शाजापुर जिले के एक अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज को इलाज का बिल जमा नहीं करने पर पलंग से बांधकर रखा गया। हालांकि, अस्पताल ने दावा किया कि मरीज को ऐंठन हो रही थी और इस कारण उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे ताकि वह खुद को चोट न पहुंचा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले का संज्ञान लेते हुए और शाजापुर स्थित अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। जिला अस्पताल ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया कि 11,000 रुपये का भुगतान करने में विफल रहने पर अस्पताल प्रशासन ने मरीज के पैरों और हाथों को बिस्तर से बांध दिया। हालांकि, अस्पताल ने कहा कि बुजुर्ग को इसलिए बांधा गया था क्योंकि इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण उन्हें ऐंठन हो रही थी।


अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण उन्हें ऐंठन हो रही थी। हमने उन्हें बांध दिया ताकि वह खुद को चोट न पहुंचा सके। डॉक्टर ने यह भी कहा कि अस्पताल ने मानवीय आधार पर उनके बिल को माफ कर दिया था।

वहीं, इस मामले पर जिला क्लेक्टर ने कहा कि हमने जांच के लिए एक टीम को अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने वाली है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed