{"_id":"6357d8c0a2fe3036711fd11e","slug":"now-entry-will-also-be-available-from-chhindwara-side-in-satpura-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अब छिंदवाड़ा जिले की तरफ से भी मिलेगी एंट्री, दो महीने बाद शुरू होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अब छिंदवाड़ा जिले की तरफ से भी मिलेगी एंट्री, दो महीने बाद शुरू होगा प्रवेश
Tue, 25 Oct 2022 06:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:10 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को लेकर खुशखबरी है। दरअसल, अब इस टाइगर रिजर्व में छिंदवाड़ा जिले की तरफ से भी एंट्री मिलेगी। दो महीने बाद प्रवेश शुरू जाएगा।
विज्ञापन
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंच नेशनल पार्क की तरह अब सतपुड़ा नेशनल पार्क में भी पर्यटक छिंदवाड़ा से भी एंट्री कर सकेंगे। दरअसल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का एक गेट तामिया देलाखारी वन परीक्षेत्र से खोला जाएगा, जिसको लेकर वन विभाग ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
लगभग आने वाले दो महीने में यदि सब कुछ सही रहा तो इस गेट से पर्यटक आराम से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का दीदार कर सकेंगे। वर्तमान में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व जाने के लिए छिंदवाड़ा के पर्यटकों को मडई गेट से प्रवेश करना पड़ता है, जो होशंगाबाद में है। ऐसे में देलाखारी के पास गेट खुल जाने से नागपुर और छिंदवाड़ा के पर्यटक होशंगाबाद जाए बिना ही आसानी से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ और अन्य वन्य प्राणियों का दीदार कर सकते हैं।
विज्ञापन
सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
तामिया बन मंडल के अधिकारियों की पिछले दिनों रेस्ट हाउस में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ एक लंबी बैठक हुई थी, जिसमें देलाखारी के पास से सतपुरा टाइगर रिजर्व में एंट्री किए जाने के प्रस्ताव को पारित किया गया। बकायदा इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, लेकिन कब तक इस गेट में प्रवेश मिलेगा यह कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
करना पड़ेगा 25 किलोमीटर का सफर
वन परिक्षेत्र अधिकारी के मुताबिक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए तामिया के देलाखारी से सीताडोंगरी होते हुए डूडी गांव में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटकों को लगभग 25 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ेगा, जिसके बाद वे सीधे रिजर्व क्षेत्र में एंट्री कर सकेंगे।
पातालकोट के साथ वन्य प्राणियों का होगा दीदार
गौरतलब हो कि तामिया के पातालकोट में काफी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य को देखने पहुंचे हैं। ऐसे में अब यहां आने वाले पर्यटक यदि चाहे तो वे सीधे पातालकोट से तामिया देना खाली होते हुए सतपुरा टाइगर रिजर्व में भी आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके लिए उन्हें काफी कम समय में वन्य प्राणियों के दीदार हो सकेगा और समय भी बचेगा।
