फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nitin Gadkari Addressing the Madhya Pradesh Virtul Rally through video conferencing

मध्यप्रदेश जनसंवाद रैलीः नितिन गडकरी बोले- राष्ट्रवाद हमारी आस्था नहीं, बल्कि हमारा जीवन है

Wed, 10 Jun 2020 05:28 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 10 Jun 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari Addressing the Madhya Pradesh Virtul Rally through video conferencing
 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1947 के बाद कांग्रेस सरकार ने जो आर्थिक नीतियां अपनाई थीं, उसके आधार पर देश की प्रगति नहीं हो सकी। कांग्रेस की विचारधारा पूरी तरह से विफल हो गई और आज समाजवादी और साम्यवादी भी कहीं दिखते नहीं हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद सुशासन कैसे आएगा ये चिंता थी, आधुनिक भारत कैसे बने ये चिंता थी, देश महाशक्ति कैसे बनेगा ये चिंता थी। देश की जनता ने करीब 70 साल तक कांग्रेस पर विश्वास किया। लेकिन देश की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ा। जो काम कांग्रेस पिछले 55 साल में नहीं कर सकी, वो काम मोदी जी के नेतृत्व में पांच साल में भाजपा ने करके दिखाया, ये ही हमारा सबसे बड़ा काम है।
विज्ञापन


समाज के आखिरी पायदान पर जो व्यक्ति खड़ा है जिसके पास रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, उस गरीब को भगवान के रूप में हम मानेंगे और अपने जीवन को समर्पित करके उसकी लगातार सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि माओवादी नक्सलवाद और आतंकवाद का खात्मा करने का काम किसी सरकार ने किया तो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने किया। पहले ये नहीं होता था, पहले आतंकवादियों का तुष्टिकरण होता था।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतनी है

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा 'आज पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है, हम भी इस संकट का सामना कर रहे हैं। इस संकट में निराशा, हताशा और डर से काम नहीं होगा। आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ कोरोना के खिलाफ हमको लड़ाई जीतनी है।'

हमने श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी

गडकरी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हमने संघर्ष किया, लेकिन पहले की सरकारों में इस मामले में कुछ नहीं हुआ। हमारी सरकार आने के बाद सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि के पक्ष में निर्णय हुआ। आज मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरु हुआ है। पांच साल में हमने जो श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी, उस आधार पर हमने योजना बनाई। भविष्य की योजना हमने तैयार करके उस पर अमल करके दिखाया।



आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमको करना है तो ये आत्मनिर्भर भारत कैसा होगा, भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट, रेलवे, जलमार्ग, हैंडलूम, हमारे गांव, किसान, ट्रांसपोर्ट कैसे होंगे, एक-एक चीज की योजना हमने तैयार की।  राष्ट्रवाद हमारी आस्था नहीं बल्कि ये हमारा जीवन है। 'हम दिन चार रहें ना रहें , तेरा वैभव अमर रहे मां' यह हमारा संस्कार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed