फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   new offices are making for minister with vastu shastra in Madhya pradesh

मध्यप्रदेश में वास्तुशास्त्र के आधार पर बनाए जा रहे मंत्रियों के दफ्तर

Tue, 27 Feb 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 27 Feb 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
new offices are making for minister with vastu shastra in Madhya pradesh

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रियों के बंगलों में नए कार्यालयों का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। सभी कार्यालयों को वास्तुशास्त्र की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट में हर कार्यालय पर 24 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


दरअसल, ज्यादातर मंत्रियों के बंगलों पर स्थित कार्यालय काफी पुराने हैं और जब ये बनाए गए थे उस वक्त वास्तुशास्त्र का ध्यान नहीं दिया गया था। इतना ही नहीं वे व्यवस्थित भी नहीं है। अब नए कार्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव आया तो ये मांग उठने लगी कि वास्तुशास्त्र के आधार पर निर्माण कार्य किया जाए। 
विज्ञापन


वास्तुशास्त्र के हिसाब से देखा जाए जो नए कार्यालयों में इन चीजों का ध्यान रखा जाएगा। पहला आयातकार भूखंड का चयन किया जाएगा क्योंकि वास्तुशास्त्र में ऐसे स्थान को शुभ माना जाता है। समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि के लिए दक्षिण और पश्चिम में पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम में मंत्री के बैठने का स्थान बनाया जाएगा, जिससे सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। शांति, संपन्नाता, निर्विघ्न कार्य को पूरा करने के लिए स्टाफ की बैठक व्यवस्था उत्तर दिशा में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed