{"_id":"bf8841dd1420f2ce2a31481f848eb0ae","slug":"new-excise-policy-of-mp-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के शौकीनों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के शौकीनों के लिए गुड न्यूज
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत राज्य में अब साढ़े ग्यारह बजे तक शराब की दुकाने खुली रहेंगी।
विज्ञापन
अभी साढ़े दस बजे तक शराब की दुकाने खुली रहती हैं। वहीं बार का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अब बारह बजे तक बार खुले रहेंगे।
राज्य सरकार की नई आबकारी नीति में अब शराब की दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया होगी। इस सब पर राज्य कैबिनेट में सहमति बन गई है। एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगी।
विज्ञापन
