{"_id":"634cc1d9eecb6338f8457ec3","slug":"nepal-s-youth-traveling-alone-in-train-was-pushed-by-unknown-passenger-injured-after-falling-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ट्रेन में अकेले सफर कर रहे नेपाली युवक को अज्ञात यात्री ने दिया धक्का, रेलवे ट्रैक पर गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ट्रेन में अकेले सफर कर रहे नेपाली युवक को अज्ञात यात्री ने दिया धक्का, रेलवे ट्रैक पर गिरकर घायल
Mon, 17 Oct 2022 08:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 08:15 AM IST
सार
दमोह-कटनी रेल मार्ग पर घटेरा रेलवे स्टेशन के पूर्व रतनगांव स्टेशन के समीप युवक को किसी अज्ञात यात्री ने धक्का दे दिया, जिससे वह रेलवे ट्रैक पर जा गिरा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह कटनी रेल ट्रैक के पास एक नेपाल का रहने वाला युवक घायल अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि नेपाली युवक गोंडवाना एक्सप्रेस से गुजरात जा रहा था, इसी दौरान उसे किसी अज्ञात यात्री ने धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर जा गिरा, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना रतनगांव स्टेशन के पास की बताई जा रही है। युवक को देखकर तीसरी रेल लाइन का काम कर रहे कर्मचारियों ने डायल 100 कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवक का इलाज जारी है। उसकी भाषा समझने में भी स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी 24 वर्षीय युवक चंदू बहादुर पिता वीर बहादुर गुजरात में काम करता है और शनिवार की शाम गोंडवाना एक्सप्रेस से गुजरात जा रहा था। दमोह-कटनी रेल मार्ग पर घटेरा रेलवे स्टेशन के पूर्व रतनगांव स्टेशन के समीप युवक को किसी अज्ञात यात्री ने धक्का दे दिया, जिससे वह रेल ट्रैक पर जा गिरा। आगे घटेरा स्टेशन आने वाला था इसलिए गोंडवाना एक्सप्रेस की रफ्तार कम थी, जिसके चलते युवक ट्रेन के पहियों के समीप नहीं आया और ट्रैक पर गिरने के बाद पैदल ही आगे चल दिया। जहां दमोह-बीना रेल मार्ग की तीसरी रेल लाइन का काम कर रहे किसी कर्मचारी ने यात्री को घायल अवस्था में देखा, जब वह उसके पास पहुंचा तो घायल बेहोश हो गया था। इसलिए कर्मचारी ने तत्काल ही कुम्हारी थाने की डायल 100 पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है और गुजरात जा रहा था किसी यात्री ने उसे धक्का दिया और वह रेलवे ट्रैक पर आ गिरा किस यात्री ने उसे धक्का दिया वह नहीं देख पाया। घायल की भाषा के चलते उसकी कुछ बातें ही समझ आ रही हैं। घायल यात्री के सिर में गंभीर चोट है।