कुख्यात बदमाश समीर एनकाउंटर में ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अलीगढ़ इलाके के कुख्यात बदमाश समीर जाट को एमपी की ग्वालियर पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। समीर जाट यूपी के अलावा मध्यप्रदेश के चंबल इलाके में भी सक्रिय था।
कुछ दिन पहले ही समीर अलीगढ़ में पेशी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था और यूपी पुलिस ने इस बारे में एमपी पुलिस को अलर्ट कर दिया था।
एमपी पुलिस ने समीर के एनकाउंटर की खबर यूपी पुलिस को दे दी है। यूपी पुलिस के अफसर इस संबंध में और ज्यादा जानकारी लेने के लिए ग्वालियर जाएंगे।
युवती ने कराया था फरार
समीर जाट को गुरुवार को ही फिल्मी स्टाइल में एक युवती की मदद से अलीगढ़ अदालत परिसर से फरार हुआ था। ऐसा उसने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए किया था।
युवती ने बदमाश को तीन इंग्लिश पिस्टल मुहैया कराईं जिनकी मदद से बदमाश अदालत परिसर में पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग गया। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ था। बाद में पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया था। उसके साथ एक अन्य बंदी भी मौके का फायदा उठा कर भाग गया।
अलीगढ़ के कस्बा इगलास के गांव फतेला निवासी समीर उर्फ अरुण उर्फ अजय चौधरी नेशनल डिफेंस एकेडमी में चयनित हो गया था लेकिन अपने पुलिस इंस्पेक्टर पिता की हत्या के बाद जरायम की दुनिया में कूद गया। समीर उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में सक्रिय रहा है।
युवती ने कबूल किया अपराध
सख्ती से पूछताछ में इगलास की रहने वाली शोभा नाम की युवती ने कबूल किया कि दो साल पहले उसके भाई की हत्या हो गई थी। आरोपी अभी भी खुले आम घूम रहे है।
पुलिस और अदालत से इंसाफ का इंतजार लंबा होता जा रहा था। इन हालात में मुझे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए समीर से बेहतर कोई नहीं लगा।
तय योजना के अनुसार अदालत परिसर की हवालात में खाने के दौरान मैंने ही समीर को तीन इंग्लिश पिस्टल उपलब्ध कराईं। इनकी सहायता से ही वह फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।
