फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   national shooter arrest

नेश्नल शूटर ने किया शिकार, पहले पिटा फिर हुआ अरेस्ट

Wed, 19 Mar 2014 11:18 AM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
national shooter arrest

भोपाल में नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सईदुल्ला खान का बेटा शाद खान सीहोर के पास जंगल में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण और राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते पकड़ा गया है।

विज्ञापन


शाद खान राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग का खिलाड़ी भी रहा है। शाद को ग्रामीणों ने दो अन्य लोगों के साथ शिकार किए गए हिरण और मोर के साथ पकड़ लिया।

पिटाई भी हुई 'नवाब' की

national shooter arrest

काले हिरण और मोर मारे जाने से नाराज ग्रामीणों ने शाद और उसके दो साथियों को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। शाद खान के दो साथी मोहम्मद उवैस खान और निशाद खान भी अरेस्ट किए गए हैं।

पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों शिकारियों को गांव वालों ने ग्राम कतपोन के पास शिकार किए गए एक काले हिरण और राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ रंगे हाथों दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी की बंदूकों से शिकार

national shooter arrest

ये जर्मनी की महंगी टेलीस्कोपिक दो बंदूकों और प्वाइंट 270 के 59 कारतूसों के साथ शिकार करने निकले थे। उनके पास से ये हथियार भी बरामद किए गए। उनकी जिप्सी कार भी बरामद कर ली गई है।

ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने इन तीनों हाईप्रोफाइल शिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। एसपी रमनसिंह और कलेक्टर रवींद्र कियावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाराज गांववालों को शांत किया और तीनों शिकारियों को दोराहा थाना लाकर प्रकरण दर्ज किया।

उनके विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 951, भादवि की दारा 188 और आर्म्स एक्ट 25-27 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के खिलाफ भी पुलिस पर पथराव करने का प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed