फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nakul Nath political journey and becoming Chhindwara MP Nakul Nath Networth know his father Kamal Nath Asset

Nakul Nath: पिता CM बने तो गढ़ बचाने राजनीति में आए उद्योगपति नकुल, मोदी लहर में बने MP, अब भाजपा में जाएंगे?

Sun, 18 Feb 2024 05:32 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:32 PM IST
सार

Nakul Nath Political Journey And Networth: उद्योगपति नकुल नाथ एक्सिडेंटल नेता हैं, उनके पिता कलमनाथ मप्र के मुख्यमंत्री बने तो मोदी लहर में उनका गढ़ बचाने के लिए वे राजनीति में आए। 2019 में नकुल नाथ ने पहली बार छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और 37 हजार वोट से जीत दर्ज कर सांसद बने।

विज्ञापन
Nakul Nath political journey and becoming Chhindwara MP Nakul Nath Networth know his father Kamal Nath Asset
पिता कमलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं नकुल नाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nakul Nath Political Journey And Networth: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के भाजपा में जाने की अटकलों ने मध्य प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा एक बार फिर बढ़ा दिया है। कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुल नाथ (Nakul Nath) भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में जा सकते हैं। चर्चा है कि दोनों नेता आज शाम दिल्ली में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


उद्योगपति नकुल नाथ एक्सिडेंटल नेता हैं, उनके पिता कलम नाथ मप्र के मुख्यमंत्री बने तो मोदी लहर में उनका गढ़ (छिंदवाड़ा लोकसभा सीट) बचाने के लिए वे राजनीति में आए। 2019 में नकुल नाथ ने पहली बार छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और 37 हजार वोट से जीत दर्ज कर सांसद बने। नकुल वर्तमान में मप्र से इकलौते कांग्रेस सांसद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

660 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
नकुल नाथ सांसद होने के साथ-साथ उद्योगपति भी हैं। उन्होंने अमेरिका के बे स्टेट कॉलेज, बोस्टन मैसाचुसेट्स से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।  Myneta.info के अनुसार नुकल नाथ के पास  660 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। शेयर और बॉन्ड समेत नकुल ने कई कंपनियों के शेयर भी हैं। शेयर बाजार में उन्होंने छह करोड़ रुपये का निवेश किया। यह रकम रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई नामी कंपनियों में लगाई गई हैं। इसके अलावा नकुल नाथ ने आरबीआई (RBI) की स्क्रीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में 10 लाख रुपये का निवेश किया है। 

विदेशी  बैंकों में भी जमा है पैसा
कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ और उनकी पत्नी प्रिया नाथ के नाम पर 11 बैंक अकाउंट हैं। इन अकाउंट्स में 8.60 करोड़ से ज्यदा रुपये जमा है। दुबई की एक बैंक में सबसे ज्यादा  8.30 करोड़ रुपये जमा हैं। संपत्ति की तुलना में नकुल पर करीब 88 लाख रुपये का मामूली कर्ज है।  

मध्य प्रदेश में फिर महा पलटी की पटकथा तैयार? कमल का हो सकता है नाथ परिवार

एक करोड़ का सोना-चांदी, यहां भी जमा है पैसा

  • नकुल नाथ के पास 1.36 करोड़ रुपये का सोना और चांदी है 
  • PPF में 29 लाख रुपये
  • LIC में 2 लाख रुपये 
  • 70 लाख रुपये के अन्य बीमा    

करोड़ों के मालिक कमल नाथ पर छह करोड़ का कर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मप्र विधानसभा के तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 134.24 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। करीब 41 करोड़ की संपत्ति है। कमल नाथ ने आठ करोड़ रुपये का बीमा कराया है और पांच करोड़ रुपये शेयर मार्केट में निवेश किए हैं। उनके ऊपर छह करोड़ से ज्यादा का कर्ज भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed