फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fake IAS officer used to get drivers to drive his car by luring them with job offers; also committed f

इंदौर में फर्जी आईएएस अधिकारी पकड़ा गया, अंग्रेजी से रौब झाड़ता था, होटल का बिल नहीं चुकाने पर धराया

Thu, 03 Sep 2026 09:05 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 03 Sep 2026 09:05 AM IST
सार

 पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी आईएएस अधिकारी कई लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी कर चुका है। इंदौर के लसुडि़या क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमांशु पांचाल के रूप में हुई है, जो खुद को  आईएएस अधिकारी राज सोनी बताकर लोगों पर रौब जमाता था।

विज्ञापन
Indore: Fake IAS officer used to get drivers to drive his car by luring them with job offers; also committed f
इंदौर से पकड़ा फर्जी कलेक्टर - फोटो : amarujala

विस्तार

शहर के लसूड़िया क्षेत्र से एक फर्जी आईएएस अधिकारी पकड़ा गया है। वह आईएएस अधिकारी होने का रौब गांठकर होटल का बिल नहीं चुकाने की कोशिश कर रहा थ, लेकिन इसी दौरान उसके फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। उसने अपनी कार के लिए ड्राइवर भी रखा था। वह कोशिश में रहता था कि बगैर तनख्वाह दिए ड्राइवर उसकी कार चलाए। इसके लिए उसने कुछ ड्राइवरों को बुलाकर होटल में पार्टी भी दी थी।

विज्ञापन

आरोपी का असली नाम हिमांशु पांचाल है, लेकिन वह खुद को आईएएस राज सोनी, जिला कलेक्टर बताता था। ड्राइवरों को वह सरकारी नौकरी लगाने का प्रलोभन भी देता था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पता चला है कि आरोपी ने गुजरात में भी कई लोगों को ठगा था और अब इंदौर आकर लोगों को शिकार बना रहा था। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन


हिमांशु अविवाहित है। उसने कई मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर भी अपने बायोडेटा में आईएएस अधिकारी होने का जिक्र किया था। रिश्ते की बात करने के दौरान भी वह खुद को आईएएस बताता था। पुलिस को पता चला है कि उसके खिलाफ इसी साल गुजरात के अडालज थाने में भी केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले आया था इंदौर
आरोपी एक माह पहले रहने के लिए इंदौर आया था। उसने घर के बाहर आईएएस की नेमप्लेट लगाई थी और घर के भीतर अशोक चक्र की फोटो लगा रखी थी। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह रौब झाड़ने लगा और कहा कि वह गुजरात कैडर का आईएएस है, लेकिन सख्ती बरतने के बाद उसने सच बता दिया। आरोपी हिमांशु रौब जमाने के लिए अंग्रेजी झाड़ता भी करता था और ज्यादातर समय सफेद शर्ट पहनकर रखता था, ताकि वह पहनावे और बोलचाल से आईएएस अधिकारी लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed