फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Sun is on fire in Madhya Pradesh, mercury crosses 40 in 28 districts of the state, heatweb alert

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आग उगल रहा सूरज, प्रदेश के 28 जिलों में पारा 40 के पार, हीटवेव का अलर्ट

Tue, 12 Apr 2022 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 01:26 PM IST
सार

एमपी के सभी जिलों में गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश के 28 से ज्यादा जिलो में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान भिंड और खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों में लू चलने के आसार व्यक्त किए हैं।

विज्ञापन
MP Weather Update: Sun is on fire in Madhya Pradesh, mercury crosses 40 in 28 districts of the state, heatweb alert
मध्य प्रदेश में चुभने वाली गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दिन और रात हर समय बेहाल करने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के 28 से ज्यादा जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में सीवियर हीटवेव के आसार व्यक्त किए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो और भिंड में दर्ज किया गया। भिंड में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 7.0°C अधिक रहा। प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान की बात करें तो अनूपपुर- 44.7°C, सामान्य से 5.7°C अधिक, खजुराहो - 44.5°C, सामान्य से 4.6°C अधिक, विदिशा- 44.1°C, सामान्य से 5.6°C अधिक, शिवपुरी- 43.8°C, सामान्य से 4.9°C अधिक, अशोकनगर - 43.6°C, सामान्य से 5.1°C अधिक, शहडोल - 43.6°C, सामान्य से 4.8°C अधिक, दमोह- 43.6°C, सामान्य से 4.7°C अधिक, कटनी- 43.5°C, सामान्य से 6.6°C अधिक, ग्वालियर- 43.4°C, सामान्य से 5.0°C अधिक, सिंगरौली - 43.1°C, सामान्य से 4.2°C अधिक, राजगढ़- 43.0°C, सामान्य से 4.0°C अधिक, सतना- 43.0°C, सामान्य से 4.4°C अधिक, रीवा- 42.8°C, सामान्य से 4.4°C अधिक, गुना- 42.8°C, सामान्य से 4.5°C अधिक, सागर - 42.7°C, सामान्य से 4.6°C अधिक, रायसेन- 42.6°C, सामान्य से 4.4°C अधिक, टीकमगढ़ - 42.5°C, सामान्य से 3.6°C अधिक, रतलाम - 42.2°C, सामान्य से 4.0°C अधिक,मंदसौर - 42.0°C, सामान्य से 3.4°C अधिक, जबलपुर- 42.0°C, सामान्य से 3.6°C अधिक, नर्मदापुरम- 41.9°C, सामान्य से 2.5°C अधिक, भोपाल- 41.8°C, सामान्य से 3.6°C अधिक, छिंदवाड़ा - 41.4°C, सामान्य से 5.2°C अधिक, बड़वानी- 41.4°C, सामान्य से 3.2°C अधिक, नीमच- 41.3°C, सामान्य से 3.1°C अधिक, उज्जैन- 40.5°C, सामान्य से 2.3°C अधिक और इंदौर में तापमान 40.1°C, सामान्य से 1.5°C अधिक रहा।
विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार को भिंड, अनूपपुर, खजुराहो, विदिशा, शिवपुरी और अशोकनगर में दिन सबसे गर्म रहा, जबकि बालाघाट, शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, नीमच और भोपाल में रात सबसे ज्यादा गर्म रही। भोपाल,रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभाग के जिले सामान्य से ज्यादा गर्म रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को रीवा, छिंडवाड़ा, उमरिया, जबलपुर, सतना, सागर, सीधी, टीकमगढ़,निवाड़ी, दमोह,  छतरपुर, धार, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, भिंड, खंडवा, खरगौन, नीमच, रतलाम, अशोकनगर और मंदसौर में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर 27 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश और विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। पश्चिमी असम तथा तटीय तमिलनाडु के क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल तक सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed