{"_id":"62777ed80161cf4968119a3a","slug":"mp-weather-today-as-soon-as-the-sky-clears-in-madhya-pradesh-the-temperature-will-rise-then-the-heat-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आसमान साफ होते ही तापमान चढ़ेगा, फिर बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आसमान साफ होते ही तापमान चढ़ेगा, फिर बढ़ेगी गर्मी
Sun, 08 May 2022 01:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 01:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एक दिन पारा चढ़ने के बाद फिर गिरा है। हालांकि आसमान साफ होते ही तापमान चढ़ेगा।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एक दिन पारा चढ़ने के बाद फिर गिरा है। हालांकि आसमान साफ होते ही तापमान चढ़ेगा।
मौसम विभाग की मानें तो कल से रात के साथ दिन के पारे में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगह बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के कोई चांस नहीं है। बंगाल की खाड़ी में भले ही चक्रवात बन रहा हो, लेकिन वह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इस चक्रवात का कोई भी असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ेगा। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1.5 किलोमीटर तक है। इस चक्रवात से लेकर विदर्भ होते हुए तमिलनाडू तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इस सभी वजहों से रविवार को गर्मी के स्तर पर खास परिवर्तन न नजर आए, लेकिन सोमवार को तापमान बढ़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 43.7, खंडवा में 43.1, खरगोन में 43, रायसेन-सिवनी में 42.4, नौगांव में 42.3, दमोह-मंडला में 42 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो दमोह में 28.5, शाजापुर में 28.1, राजगढ़ 28, रतलाम में 27.6, खंडवा में 27, जबलपुर 26.7, सीधी में 26.4, गुना में 26.3, खरगोन-सागर-टीकमगढ़ में 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।