{"_id":"5b24e9ad4f1c1bb0318b7158","slug":"mp-violence-broke-out-in-shajapur-article-144-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: महाराणा प्रताप की जयंती पर शाजापुर में बवाल, दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: महाराणा प्रताप की जयंती पर शाजापुर में बवाल, दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Sat, 16 Jun 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के शाजापुर में हिंसक झड़प हो गई है। यहां जुलूस पर पथराव के बाद दो समुदाय आपस में भिड़ गए। करीब आधे घंटे तक चली इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के दौरान उपद्रवियों ने आगजनी करते हुए 5 बाइक और एक ऑटो में आग लगा दी। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए करीब 20 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।
दरअसल शनिवार दोपहर महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज शौर्य यात्रा निकाल रहा था। यात्रा नई सड़क से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास ईद को लेकर एक मंच लगा था, जिसमें गाने बज रहे थे।
विज्ञापन
जुलूस के कुछ दूर होने पर पुलिस ने साउंड कम करने के लिए युवाओं से कहा। इस पर वो विवाद करने लगे। विवाद के बीच पिछली गली से कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
मौके का फायदा उठाने कुछ उप्रदवी हथियार लेकर भी सड़क पर उतर आए। उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजार को तत्काल बंद करवाया और करीब 20 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ इधर-उधर भागने लगी और अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
MP: Violence broke out in Shajapur after stone pelting during an event on Maharana Pratap Jayanti in Nayi Sadak area. Vehicles set ablaze&shops vandalised by miscreants. Police forces present at spot. Sec 144(prohibits assembly of more than 4 people in an area) ordered on the day pic.twitter.com/TC9Adsjng7
— ANI (@ANI) June 16, 2018विज्ञापन