{"_id":"63b27031155a2e35ed413dfe","slug":"mp-politics-don-avatar-of-congress-mla-from-kotma-fired-bullets-while-dancing-at-the-birthday-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कोतमा के कांग्रेस विधायक का 'डॉन' अवतार, जन्मदिन की पार्टी में डांस करते हुए चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कोतमा के कांग्रेस विधायक का 'डॉन' अवतार, जन्मदिन की पार्टी में डांस करते हुए चलाई गोलियां
Mon, 02 Jan 2023 01:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:25 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने अपने बर्थडे के कार्यक्रम में 'डॉन' अवतार लिया। मैं हूं डॉन गाना बजते ही मंच पर आए और लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। भाजपा ने कार्रवाई की मांग की है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सुनील सराफ ने नववर्ष की पार्टी में फायरिंग की, जिसका वीडियो सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतमा के कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का डॉन अवतार वायरल हो गया है। एक जनवरी को जन्मदिन और नववर्ष की पार्टी में सराफ मंच पर पहुंचे और लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायर किए। उनके इस हर्ष फायर को लेकर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में अनूपपुर एसपी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने अपने घऱ पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता और समर्थक भी वहां मौजूद थे। फिल्मी गानों पर डांस चल रहा था। इसी दौरान गायक ने 'मैं हूं डॉन' गाना शुरू किया। इसके बाद तो माहौल ही बन गया। विधायक सुनील सराफ भी मंच पर पहुंच गए और थिरकने लगे। उन्होंने जेब से रिवॉल्वर निकाली और एक के बाद एक कई हवाई फायर किए। इस फायरिंग से किसी को चोट नहीं लगी है। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह वायरल हो गया है। वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक और अन्य अफसरों से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अनूपपुर एसपी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस विधायक द्वारा पिस्टल लहरा कर डांस करने से कोई भी अनहोनी हो सकती हैं। अनूपपुर एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल ने अनूपपुर एसपी से इस मामले की शिकायत की थी। इसी तरह भाजपा के मनोज द्विवेदी ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और डीजीपी से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की थी। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि एक तरफ़ कांग्रेस एमपी में नए साल में संकल्प दिवस मना रही है। दूसरी तरफ उनके विधायक नये साल में अपने जन्मदिन पर खुलेआम 'मैं हूं डान' गाना गाते हुए गोलियां दाग रहे हैं… इन विधायक पर इस वीडियो के आधार पर क़ानून के मुताबिक़ कड़ी कार्यवाही हो। इनकी रिवाल्वर ज़ब्त हो।
वीडी शर्मा ने लिया निशाने पर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत गंभीर मसला है कि सुनील सराफ जो विधायक हैं, उन्होंने जिस प्रकार से गुंडइज्म किया है और सर्विस रिवॉल्वर थी या अवैध रिवॉल्वर थी इसकी भी जांच होनी चाहिए। इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। ये पहला कारनामा नहीं है, कुछ दिनों पूर्व, ट्रेन के अंदर भी एक बहन के साथ बदतमीजी और अभद्रता करने की एफआईआऱ इनके ऊपर दर्ज हुई है। शायद ऐसे लोगों पर समय पर कार्रवाई नहीं होने के भी दुष्परिणाम होते हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और इन्होंने जिस प्रकार से गन लहरा कर के गोली चलाई हो उनकी लाइसेंस को रद्द करके सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई इस प्रकार के लोगों के साथ करनी चाहिए।
विधायक ने बताई खिलौने वाली बंदूक
मामले में कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने कहा है कि नए साल की पार्टी थी, पूरे विधानसभा के चार-पांच हजार लोग आए थे। 12 बजते ही परंपरा अनुसार केक काटा जाता है। आतिशबाजी होती है, गानों पर झूमते हैं। उस समय कौनसा गाना बज रहा है, ये महत्वपूर्ण नहीं है। पूरा देश खुशिया मनाता है। हम भी मना रहे थे। बीजेपी को कुछ मिल नहीं रहा है, कुछ तो मुद्दा चाहिए ही। ये भ्रष्टाचार पर बात नहीं करते, बेरोजगारी पर बात नहीं करते, महंगाई पर बात नहीं करते, ये बस ये ढूंढते रहते हैं कि कौनसा कांग्रेसी क्या करते दिख जाए। इनके प्रमाणपत्र से तो नहीं चलेंगे न। गृहमंत्री भी ठीक कह रहे हैं, वीडियो वायरल हुआ है। तो उन्होंने जांच का कहा है। जांच हो जाएगी तो पता चल जाएगा कि पटाखे वाली बंदूक थी। बीजेपी के निशाने पर हर वो कांग्रेसी है, जो ईमानदारी से जनता की सेवा कर रहा है।

एक तरफ़ कांग्रेस एमपी में नये साल में संकल्प दिवस मना रही है और दूसरी तरफ़ उनके विधायक नये साल में अपने जन्मदिन पर खुलेआम “मैं हूँ डान” गाना गाते हुए गोलियाँ दाग रहे है…
विज्ञापन विज्ञापन
इन विधायक पर इस वीडियो के आधार पर क़ानून के मुताबिक़ कड़ी कार्यवाही हो ,इनकी रिवाल्वर ज़ब्त हो… pic.twitter.com/SUoR6unWBu — Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 1, 2023