फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat elections: Shivraj Sarkar's petition for modification of order accepted in Supreme Court, hearing will be held on May 17

MP Panchayat Chunav: शिवराज सरकार की संशोधन याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार, 17 मई को होगी सुनवाई

Fri, 13 May 2022 03:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 May 2022 03:32 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराने के आदेश में संशोधन की शिवराज सिंह चौहान सरकार की याचिका स्वीकार कर ली है। इस पर सुप्रीम कोर्ट में 17 मई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
MP Panchayat elections: Shivraj Sarkar's petition for modification of order accepted in Supreme Court, hearing will be held on May 17
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू होने की उम्मीद जाग गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर सरकार ने जो संशोधन याचिका पेश की है, उसे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। अब इस पर 17 मई को सुनवाई होगी। तब पता चलेगा कि सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश में कोई बदलाव करता है या नहीं। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को राज्य निर्वाचन आयोग को 15 दिनों में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने को कहा था। साथ ही यह चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश में संशोधन के लिए शिवराज सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वकीलों की टीम से मुलाकात की थी।

विज्ञापन

ओबीसी को 27% सीट देने का ऐलान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ओबीसी आरक्षण खत्म करने का आरोप एक-दूसरे पर लगाना शुरू कर दिया। दोनों ही राजनीतिक दलों ने बिना आरक्षण के चुनाव होने पर ओबीसी वर्ग को साधने के लिए 27 प्रतिशत टिकट ओबीसी वर्ग के नेताओं को देने का ऐलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने की तैयारी तेज कर दी है। आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सभी जिलों के कलेक्टर्स के साथ बातचीत की। उन्होंने साफ कहा कि दोनों ही चुनाव जून माह में करा लिए जाएंगे। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर और नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed