फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp panchayat chunav: Results of all three phases of three-tier panchayat on July 14 and 15

Mp panchayat chunav: त्रिस्तरीय पंचायत के तीनों चरणों के परिणाम 14 और 15 जुलाई को

Wed, 13 Jul 2022 11:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Jul 2022 11:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 14 और 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। गुरुवार सुबह 10.30 बजे विकासखंड मुख्यालय में पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के चुनाव परिणाम घोषित होंगे। वहीं, शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित किए जाएंगे।  

विज्ञापन
Mp panchayat chunav: Results of all three phases of three-tier panchayat on July 14 and 15
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 14 और 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। गुरुवार सुबह 10.30 बजे विकासखंड मुख्यालय में पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के चुनाव परिणाम घोषित होंगे। वहीं, शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित किए जाएंगे।  
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेश में 875 जिला पंचायत सदस्य, 6771 जनपद पंचायत सदस्य, 22,924 सरपंच, और 3 लाख 63 हजार 353 पंच के पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया था। जिसमें तीन चरण में मतदान आयोजित किया गया था। पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के लिए मतदान केंद्र और विकासखंड मुख्यालय स्तर पर मतगणना प्रत्येक चरण का मतदान समाप्त होने के बाद की गई। अब इनके परिणाम गुरुवार को घोषित होंगे। वहीं, इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 15 दिनों के अंदर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन

 
बता दें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक जिला पंचायत और 157 जनपद पंचायत, 712 सरपंच और 2 लाख 33 हजार 620 पंच निर्विरोध चुने गए। वहीं, 97 सरपंच, 58, 288 पंच पद के लिए किसी ने नामांकन जमा नहीं किया। आयोग ने 874 जिला पंचायत सदस्य, 6614 जनपद पंचायत सदस्य, 22, 115 सरपंच और 71 हजार 445 पंच पद के लिए तीन चरणों में चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed