{"_id":"631d6e86b4d0353f5312acdd","slug":"mp-news-uma-bharti-s-reply-to-kamal-nath-s-invitation-said-rahul-gandhi-has-no-right-to-call-india-couples","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ के आमंत्रण पर उमा भारती का जवाब, बोलीं- राहुल गांधी को भारत जोड़ो कहने का अधिकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ के आमंत्रण पर उमा भारती का जवाब, बोलीं- राहुल गांधी को भारत जोड़ो कहने का अधिकार नहीं
Sun, 11 Sep 2022 10:44 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:44 AM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के आमंत्रण देने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पलटवार किया है। भारती ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को भारत जोड़ो कहने का अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कमलनाथ के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के न्योते पर बयान दिया है। उमा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को भारत जोड़ो कहने का अधिकार ही नहीं है।
उमा भारती ने एक के बाद एक ट्वीट के जरिए कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन कांग्रेस ने करवाया। देश में आपातकाल लगातार लोकतंत्र की हत्या की। भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग 84 के सिख विरोधी दंगे थे। जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने खुलेआम हजारों सिखों को मार डाला। देश की एकता का मूल मंत्र राम राज्य तथा राम का नाम है। कांग्रेस ने मनमोहन सरकार के समय रामसेतु पर हलफनामे में रामसेतु को ही नकार दिया था।
उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के कितने पाप गिनाऊं उन्होंने धर्म, जाति नस्ल के आधार पर देश को बांटने में कोई कसर नहीं रखी। मुझे आश्चर्य है कि ऐसी पार्टी का नेता भारत जोड़ो यात्रा कर रहा हैं।
विज्ञापन
भारती ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जवाब आने वाले लोकसभा के चुनाव में भारत की जनता इनको भारत छोड़ो से देगी। शायद एक भी सीट ना मिले। यही इनकी करतूतों की सजा होगी।
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश की सत्ता में जातिय और क्षेत्रीय असंतुलन होने का बयान दिया था। इसको लेकर कमलनाथ ने शुक्रवार को समर्थन करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।