फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Theft of five crores at jewelery shop of former minister nephew in Ratlam

MP News: रतलाम में पूर्व मंत्री के भतीजे की ज्वेलरी शॉप पर पांच करोड़ की चोरी, DVR-CCTV कैमरे खोल ले गए चोर

Sun, 17 Sep 2023 11:48 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

रतलाम जिले के जावरा नगर में ज्वेलरी शॉप से चोर पांच किलोग्राम सोने और चार क्विंटल चांदी के जेवर चुरा ले गए। चोरी किए गए जेवरात की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
MP News Theft of five crores at jewelery shop of former minister nephew in Ratlam
ज्वेलरी शॉप पर पांच करोड़ की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के जावरा नगर में ज्वेलरी शॉप से चोर पांच किलोग्राम सोने और चार क्विंटल चांदी के जेवर चुरा ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तक चोर उखाड़ ले गए। सुबह लोगों को रास्ते में छोटी-छोटी ज्वेलरी बिखरी हुई मिलीं तो घटना का पता चला। शॉप घंटाघर पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर बजाजखाना में है। यह शॉप पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी की है।

विज्ञापन


पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर दुकान के पीछे कमलीपुरा के रास्ते से कोठारी ज्वेलर्स शॉप में दाखिल हुए। यहां मकान का निर्माण चल रहा है। चोर दुकान की छत पर चढ़े और अंदर उतर गए। सब्बल से दुकान के दरवाजे का ताला तोड़ा। दो घंटे में पूरी ज्वेलरी समेट कर फरार हो गए। सुबह दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, एसपी राहुल लोढा, जावरा सीएसपी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। रतलाम से पहुंचे डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन


25 लाख खर्च कर बाजार में लगाए थे सीसीटीवी कैमरे
वारदात ने पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े किए हैं। अभी कुछ महीने पहले ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने दर्जनों जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे और इन सीसीटीवी कैमरों के लिए करीब 25 लाख रुपये व्यापारियों ने इकट्ठा करके दिए थे। खुद प्रकाश कोठारी ने कैमरे लगवाने के लिए रुपए जमा किए थे। वे व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed