फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Speeding truck hit bike riders, brother and sister died

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, भाई-बहन की मौत

Sun, 12 Feb 2023 08:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 08:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
MP News: Speeding truck hit bike riders, brother and sister died
सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शहडोल जिले के बुढ़ार हाईवे पर रविवार शाम को सोहागपुर थाना क्षेत्र के सरफा पुल के समीप हुआ। पुलिस ने बताया कि शहडोल में रहने वाला 26 वर्षीय पवन कुशवाहा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एमएम 1965 में बहन साधना (24) को लेकर शहडोल से बुढार क्षेत्र के करकटी में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सरफ़ा पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार भाई-बहन की ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद वहां से गुजर रहीं सोहागपुर एसडीएम ने यह घटना देखी तो मामले की जानकारी संबंधित थाने एवं 108 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस में एसडीएम ने दोनों को मेडिकल के लिए भिजवाया, जहां पहले तो बहन साधना ने भी दम तोड़ दिया। वहीं कुछ देर बाद भाई पवन कुशवाहा की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी सुहागपुर लगने के बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंच गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। एक साथ अपने दो दो जवान बच्चों की मौत की खबर लगने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed