फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Preparations for Operation Lotus ahead of Rahul's visit?

MP News: राहुल की यात्रा से पहले ऑपरेशन लोटस की तैयारी? कांग्रेस खेमे में खलबली

Tue, 15 Nov 2022 11:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 15 Nov 2022 11:18 AM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव में 19 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। कई विधायक और पदाधिकारियों की नाराजगी भी सामने आ चुकी है। कांग्रेस में पार्टी नेताओं को तवज्जो भी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
MP News: Preparations for Operation Lotus ahead of Rahul's visit?
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है। इस लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में यात्रा से फायदा होने की उम्मीद है। कांग्रेस के मनोबल तोड़ने के लिए बीजेपी भी ऑपरेशन लोटस की तैयारी में है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि राहुल की एंट्री के समय कांग्रेस को जोरदार झटका लगेगा। इस बात का आभास कांग्रेस को भी है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ यह कह चुके हैं कि जिन्हें जाना है, वह चले जाए। उन्हें वह अपनी गाड़ी से भिजवा देंगे। इन चर्चाओं के बीच कमलनाथ ने सोमवार को छिंदवाड़ा में कहा कि बीजेपी के कई लोग हमारे संपर्क में है। इसे बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में 19 से अधिक कांग्रेसी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। कई विधायक और पदाधिकारियों में नाराजगी की भी बात भी सामने आ रही है। पार्टी में कांग्रेस नेताओं को तवज्जो नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

 
कांग्रेसी दिखाएंगे एकजुटता   
राहुल गांधी की यात्रा में एकजुटता दिखाने की कांग्रेस ने तैयारी की है। कांग्रेस ने सभी 95 विधायकों को निर्देश दिए है कि 20 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र से एमपी में प्रवेश करने के समय बुरहानपुर के करेली गांव में मौजूद रहे। कांग्रेस एकजुटता दिखाते हुए राहुल का भव्य स्वागत करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीजेपी की यात्रा का प्रभाव करने की रणनीति
राहुल गांधी की यात्रा पांच जिलों से होकर निकलेगी। यात्रा का प्रभाव मालवा निमाड़ की 66 सीटों पर होगा। बीजेपी यात्रा को फ्लॉप करने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस को बड़ा झटका देने के लिए कांग्रेस नेताओं को बीजेपी तोड़ सकती है। इसमें राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की तरफ से क्रॉस वोटिंग करने वाले 19 विधायकों पर बीजेपी नजर गड़ाए हैं। पार्टी इन्हें अपने पाले में लाने में लगी है। दूसरा कांग्रेस विधायक सचिन बिरला शिवराज के साथ मंच साझा कर चुके हैं। कांग्रेस उनकी सदस्यता समाप्त नहीं करा पाई है। अब बीजेपी आधिकारिक रूप से सचिन बिरला का कांग्रेस से इस्तीफा दिलाकर यात्रा से प्रभाव कर सकती है। इसके अलावा बीजेपी की नजर उन विधायकों पर है, जो आलाकमान से नाराज चल रहे हैं और जिन्हें पार्टी में मान सम्मान भी नहीं मिल रहा है। 

बुरहानपुर से एमपी में यात्रा की एंट्री
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की 20 नवंबर को बुरहानपुर में एंट्री होगी। यात्रा बुरहानपुर से खंडवा, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। प्रदेश में 13 दिन में यात्रा 382 किमी की दूरी तय करेगी। इसके अलावा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में यात्रा के लिए माहौल बनाने और लोगों को शामिल करने के लिए 17 उप-यात्राएं निकाली है। इनमें से कुछ उप-यात्राएं अलग-अलग जिलों में शुरू भी हो गई है, जो भारत जोड़ो यात्रा में जाकर मिलेगी।

 
कांग्रेस में लगातार बिखराव जारी है 

2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई थी तब कांग्रेस के पास 109 विधायक थे। 15 महीने बाद ही पार्टी टूट गई और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 20 से अधिक विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। इसके बाद से कांग्रेस में लगातार बिखराव जारी है। राष्ट्रपति चुनाव के बाद कई विधायकों के पाला बदलने की अटकलें भी तेज हो गई है। अब चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed