फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Pregnant woman prisoner serving murder sentence escapes from hospital, caught after three hours

MP News: हत्या की सजा काट रही गर्भवती महिला कैदी अस्पताल से फरार, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

Sat, 24 Dec 2022 11:36 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Dec 2022 11:36 AM IST
सार

नर्मदापुरम की सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रही एक गर्भवती महिला कैदी अस्पताल से फरार हो गई। तीन घंटे बाद पुलिस ने उसे बुदनी इलाके से पकड़ा है।
 

विज्ञापन
MP News: Pregnant woman prisoner serving murder sentence escapes from hospital, caught after three hours
नर्मदापुरम में महिला कैदी अस्पताल से फरार हो गई थी। उसे पुलिस ने तीन घंटे बाद पकड़ लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदापुरम की सेंट्रल जेल में लापरवाही का मामला सामने आया है। हत्या की सजा काट रही गर्भवती महिला कैदी अस्पताल से फरार हो गई। इसके बाद तो जैसे हड़कम्प मच गया। तीन घंटे बाद पुलिस ने उसे नर्मदापुरम से सात किलोमीटर दूर बुदनी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में सजा काट रही आठ महीने की गर्भवती महिला कैदी की तबियत बिगड़ गई थी। उसे हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या थी। इस वजह से उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसने दो महिला गार्ड्स को चकमा दिया और फरार हो गई। पता चला है कि इलाज के दौरान उसकी स्थिति में सुधार आया था। इसके बाद वह अस्पताल के पिछले दरवाजे से निकल भागी। इसके बाद जेल प्रशासन ने फरार महिला कैदी के खिलाफ कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 224 के तहत एफआईआर दर्ज करी। जेल प्रशासन और सिटी कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


सात किलोमीटर दूर मिली
हालांकि, महिला कैदी ज्यादा दूर नहीं जा सकी। पुलिस को सूचना मिली कि कैदी को सात किलोमीटर दूर बुदनी में देखा गया है। पुलिस की टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर से गिरफ्तार किया और जेल प्रशासन को सुपूर्द किया। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन घंटे की तलाश के बाद उसे पकड़ लिया है। जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी के अनुसार महिला और उसका पति एक ही जेल में धारा 302 के तहत हत्या की सजा काट रहे हैं। जेल में फोर्स कम होने की वजह से उसे जिला अस्पताल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed