फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: PM will leave cheetahs in the enclosure on his birthday, CM said biggest incident of wildlife of the

MP News: पीएम जन्मदिन पर चीतों को छोड़ेंगे बाड़े में, सीएम बोले- सदी की वाइल्ड लाइफ की सबसे बड़ी घटना

Sat, 17 Sep 2022 09:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Sep 2022 09:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने जन्मदिवस पर नामीबिया से भारत आए चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनांए दी। साथ ही कहा कि  यह सदी की वाइल्ड लाइफ की सबसे बड़ी घटना है।

विज्ञापन
MP News: PM will leave cheetahs in the enclosure on his birthday, CM said biggest incident of wildlife of the
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस 17 सितंबर को कूनों नेशनल पार्क में कुछ समय बाद चीतों को छोड़ेंगे। 70 साल बाद भारत की धरती पर चीते दौड़ेंगे। इस मौक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। वह दुनिया को दिशा दे रहे है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश की धरती पर होंगे।  प्रधानमंत्री देश की यही शुभेच्छा कि आप जियें हजारों साल! देश के नवनिर्माण में प्राण-प्रण से जुटे मां भारती के यशस्वी पुत्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! भगवान श्रीराम की आप पर सर्वदा कृपा दृष्टि बनी रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों; यही प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी भारत को भगवान का वारदान 
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को भगवान का वरदान है। जन्म लेने के बाद ही जैसे उन्होंने होश संभाला, उन्होंने अपना पूरा जीवन संघ के माध्यम से अपने देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पहले संघ के प्रचारक के रूप में, फिर बीजेपी के संगठन मंत्री के नाते। सीएम ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, घनघोर चुनौतियों  के बीच भी उचित निर्णय लेने का विशेष गुण हमारे प्रधानमंत्री मोदी को विश्व के लीडरों से अलग बनाता है। आपका आगे बढ़कर समस्याओं से निपटने का गुण देशवासियों को एक नए आत्मविश्वास से भर देता है। राष्ट्र के नवनिर्माण में तपस्वी की भांति अविराम कार्यरत पीएम का व्यक्तित्व और वाणी महान प्रेरणा का स्रोत है। आपके कुशल नेतृत्व में नये भारत के निर्माण का स्वप्न साकार हो रहा है।
विज्ञापन

 
चीते होंगे वरदान, टूरिज्म तेजी से बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नामीबिया से चीते भारत आ रहे हैं। चीतो को मध्य प्रदेश के कूना पालपुर में पुनर्स्थापित करने का ऐतिहासिक काम हो रहा है। यह इस सदी की वाइल्ड लाइफ की सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में टूरिज्म तेजी से बढेगा, क्षेत्र के लए चीता वरदान होंगे। कराहल में स्व सहायता समूह की 1 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री जी को सुनेंगी। इस सौगात के लिए मध्य प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी बाघ की दहाड़ के साथ चीतों की आवाज से गूंजेगा 
सीएम ने कहा कि 70 साल बाद यह ऐतिहासिक पल आया है। 1952 में भारत में विलुप्त हो चुके चीतों की घर वापसी होने जा रही है। अब मध्य प्रदेश बाघ की दहाड़ के साथ ही चीतों की आवाज से गूंजेगा। चीता समाप्त हो गया था। चीता का पुनर्स्थापन करने का काम हो रहा है। यह सदी की वाइल्डलाइफ की सबसे बड़ी घटना है। 

 
आज सेवा का महायज्ञ शुरू हो रहा
आज सेवा का महायज्ञ भी शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री जी को शुभकमानाएं। आज से प्रदेश में शासकीय योजनाओं से वंचित रह गए हितग्राहियों के लिए शिविर लगा रहे हैं। उन्हें चिन्हित कर योजनाओं को लाभ दिया जाएगा। रक्तदान शिविर, 25 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हमारी महिला स्व-सहायता समूह का सम्मेलन भी कराहल में आयोजित किया गया है। एक लाख बहनें वहां प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होंगी और उनके साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर भी 42 लाख बहनें भी ग्राम व संकुल केंद्रों से जुड़ेंगी।   




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed