फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Panic from tiger in Manit, third cage will be kept today to rescue, there is no tigress in Danish Hil

MP News: मैनिट में 12 दिन से बाघ का खौफ, रखा जाएगा तीसरा पिंजरा, दानिश हिल्स में जिसे बाघ समझा लकड़बग्घा निकला

Fri, 14 Oct 2022 12:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 14 Oct 2022 12:11 PM IST
सार

वन विभाग ने मैनिट से बाघ को रेस्क्यू करने की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के लिए तीसरा पिंजरा रखा जाएगा। दानिश हिल्स में बाघिन की अटकलों को वन विभाग ने खारिज कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पग मार्क हायना के हैं।

विज्ञापन
MP News: Panic from tiger in Manit, third cage will be kept today to rescue, there is no tigress in Danish Hil
बाघ का सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में 12 दिन से बाघ की मौजूदगी से दहशत बनी हुई है। अब वन विभाग ने बाघ को रेस्क्यू करने की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के लिए तीसरा पिंजरा रखा जाएगा। उधर, दानिश हिल्स में बाघिन होने की अटकलों को वन विभाग ने खारिज कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वहां मिले पगमार्क हायना के हैं।

विज्ञापन

 
मैनिट में गुरुवार को बाघ कैमरे में ट्रैप हुआ। उसने फिर एक गाय का शिकार किया। यहां पर 10 कैमरों से बाघ की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। गुरुवार को शिकार की जानकारी के बाद एपीपीसीसीएफ शुभरंजन सेन ने मैनिट का दौरा किया। अधिकारियों से जानकारी ली। भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि बाघ को रेस्क्यू करने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। शुक्रवार को तीसरा पिंजरा लगाया जाएगा। इस समय जो पिंजरे रखे हैं, बाघ उनके आसपास ही घूम रहा है। पाठक ने दानिश हिल्स में बाघिन दिखने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पगमार्क हायना के मिले हैं। उन्होंने कहा कि जंगली इलाका होने से कई अन्य जानवर वहां आ जाते हैं। 
विज्ञापन


मैनिट में 12 दिन से बाघ मौजूद है। यह टी-123 बाघिन को बच्चा टी-123-4 है। जिसकी उम्र ढाई साल के आसपास है। मैनिट के स्टूडेंट्स ने बाघ को देखा था, जिसके बाद वह बाइक छोड़कर भाग गए थे। प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद उन्होंने वन विभाग को जानकारी दी थी। वन विभाग ने पूरे एरिया को चारों तरफ से सील कर दिया है। बाघ की मौजूदगी वाले क्षेत्र में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। यहां पर वन विभाग का स्टाफ 24 घंटे मॉनीटरिंग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed